Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए: विक्रमादित्य सिंह

31 अगस्त, 2025 07:05 PM

शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी में कसुम्पटी खंड की अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्स श्रेणी की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि विकास विनाश के तौर पर नहीं जाना चाहिए। विकास कार्यों से विनाश बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 से 27 अगस्त 2025 तक पूरे प्रदेश के अंदर आपदा से 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।


उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के रेस्टोरेशन को अमलीजामा पहनाना सबसे बड़ी चुनौती है जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग बिलकुल नहीं होना चाहिए। हमें एक एक पैसे को बचाना होगा तभी प्रदेश के विकास के लिए धन संचित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर बादल फटने की घटनाएं अब काफी बढ़ गई है और यह प्रदेश के लिए अलार्मिंग स्थिति है। हमें विकास मॉडल में परिवर्तन करना होगा जो पर्यावरण हितैषी विकास होगा और उसी विकास मॉडल पर फोकस होगा। मलबे को डंपिंग साइट पर ही फेंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी भविष्य की पीढ़ी अगर खतरे के साय में रहेगी तो हम सब के लिए चिंता की बात है। आज सारे पहाड़ नीचे दरक रहे है।


देव स्थलों पर न फैलाएं गंदगी
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के देव स्थलों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। देव भूमि के सभी देवस्थल ऊंचे स्थानों पर स्थापित होने के पीछे कई कारण है। इन स्थलों की गरिमा बनाए रखना हम सब का फर्ज है। आज लोग देव स्थलों पर कूड़ा कर्कट फैला रहे है जोकि बिलकुल भी सही नहीं है।


बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रहे अग्रणी
उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में स्कूली शिक्षा सबसे अहम होती है। एक बच्चे के भविष्य की नींव स्कूल में ही रखी जाती है। बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अग्रणी रहना चाहिए। प्रदेश सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए कार्य कर रही है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए है। अब तो स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए है ताकि बच्चे पढाई के बाद स्वरोजगार शुरू कर सके। हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकेशनल कोर्स काफी मददगार साबित होंगे।

 

स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 5 लाख, कुश्ती ग्राउंड के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख देने की घोषणा
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य पिछले ढाई सालों से चल रहे है। घणाहटी बाजार से लेकर स्कूल प्रांगण तक इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। उन्होंने स्कूल परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। घणाहट्टी स्कूल में इंडोर स्टेडियम स्थापित करने के विकल्प तलाशे जाएंगे ताकि स्कूली छात्रों को अच्छी सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 15 लाख रुपए कुश्ती ग्राउंड के जीर्णोद्धार के लिए देने की भी घोषणा की।

 

खेल प्रतियोगिता में 17 स्कूलों के लगभग 400 छात्र-छात्राएं
इस खेलकूद प्रतियोगिता में 17 स्कूल हिस्सा ले रहे है। इस प्रतियोगिता का समापन 3 सितंबर 2025 को होगा। इस प्रतियोगिता में 212 लड़के और 186 लड़कियां विभिन्न खेलों में भाग लेंगी। सभी स्कूलों ने मार्च पास्ट किया। खिलाड़ियों ने सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन कर्ताओं को 31 हजार रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

 

यह भी रहे मौजूद
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा बलूनी, उप निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण बलविंदर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान रेखा मानक, प्रधानाचार्य कांता ठाकुर, एसएमसी प्रधान प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, उप प्रधान देवेंद्र शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, ललित शर्मा, शीतल, सुरेश गुप्ता, हरिचंद गुप्ता, आलोक जोशी, प्रवीण कुमार, रेखा ठाकुर, आशा ठाकुर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल