Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

पंजाब

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पहुंचेगी पंजाब, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

31 जुलाई, 2026 07:58 PM

संत गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी से 29 जुलाई को प्रारंभ हुई पवित्र मिट्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा का 1 अगस्त प्रातः 10:00 बजे पंजाब सीमा पर पैराडाइज रिजॉर्ट, गांव झरमड़ी (लालरू के निकट) पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं प्रमुख संतों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यह पवित्र यात्रा राम तलई रोड, डेराबस्सी तथा मेट्रो होलसेल, जीरकपुर से होते हुए आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-7, चंडीगढ़ पहुंचेगी, जहां एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत पवित्र मिट्टी से युक्त कलश यात्राओं को पंजाब के सभी जिलों के लिए रवाना किया जाएगा, जो संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में छह माह तक चलने वाले राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ होगा।

2 से 6 अगस्त तक कलश यात्राएं पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों से गांव-गांव तक पहुंचेंगी और संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय तथा बेगमपुरा के आदर्श का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी। इसके बाद विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा युवाओं के बीच 2 माह का विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 20 फरवरी को वाराणसी में आयोजित समापन यात्रा के साथ पूर्ण होगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि पार्टी ने संत गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 6 माह का व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसका उद्देश्य गुरु जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और न्याय के संदेश को पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंचाना है।

प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है। भाजपा ने सदैव देश के महान संतों और गुरुओं की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इससे पहले श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को भी राष्ट्रीय स्तर पर मनाया है और अब संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश महामंत्री जगमोहन सिंह राजू ने बताया कि 29 जुलाई को वाराणसी से पवित्र मिट्टी की राष्ट्रव्यापी यात्रा का शुभारंभ हुआ था। 1 अगस्त को इसके पंजाब पहुंचने के साथ ही राज्य में इस ऐतिहासिक अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब के सभी वर्गों के लोग इन ऐतिहासिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और संत गुरु रविदास जी महाराज के शांति, समानता, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को पूरे प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले-

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले- "तुरंत दें इस्तीफा"

पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद, अब चन्नी के प्रदर्शन पर कांग्रेस में घमासान

पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद, अब चन्नी के प्रदर्शन पर कांग्रेस में घमासान

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए