Sunday, September 20, 2026
BREAKING
असम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में अदाणी पावर के 48,000 करोड़ रुपए के थर्मल प्लांट की रखी आधारशिला 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से पहले वित्त मंत्रालय ने बैंकों के साथ बुलाई बैठक हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी : सीएम योगी भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में सवार हुए भारत व जापान के एयरफोर्स चीफ अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ : नायब सिंह सैनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और जवाबदेही से कांग्रेस संगठन होगा और मजबूत : राव नरेंद्र सिंह जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए ₹5 लाख रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 70 खनन वाहनों से वसूली का आरोप पेपर लीक से बच्चों का भविष्य दांव पर, नौकरी-पढ़ाई से लेकर मतदाता सूची तक अव्यवस्था: कुमारी सैलजा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का भारी टोटा : दुष्यंत चौटाला

पंजाब

लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे चुन्नी लाल भगत

19 सितंबर, 2026 07:41 PM
चंडीगढ़ / जालंधर : 93 वर्ष की आयु में वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन से पंजाब ने अपने एक दृढ़, विनम्र और सिद्धांतों पर चलने वाले जननेता को खो दिया है। पंजाब की राजनीति के एक प्रमुख चेहरे और दोआबा में दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत अपने पीछे नैतिक शासन, जमीनी स्तर पर लोगों के साथ गहरे संबंध और सादगी से जनता की सेवा करने में बिताए जीवन की विरासत छोड़ गए हैं।

अपने दशकों लंबे राजनीतिक सफर के दौरान चुन्नी लाल भगत विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित रहे। साधारण शुरुआत से प्रदेश में महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों तक पहुंचने वाले चुन्नी लाल भगत ने पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय, चिकित्सा शिक्षा तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली और हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अपने खास शांत और गरिमापूर्ण अंदाज में किया।

सार्वजनिक जीवन के दौरान चुन्नी लाल भगत अपने बेदाग रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे। वह हमेशा इस संकल्प पर कायम रहे कि ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वह कहते थे, ‘‘पद और ताकत लोगों द्वारा दिए गए अस्थायी अधिकार हैं। आखिर में जो बचता है, वह है आपका काम, आपका चरित्र और यह कि आपने उन लोगों की कितनी ईमानदारी से सेवा की, जिन्होंने आप पर भरोसा किया।’’

उनका राजनीतिक सफर जालंधर और पूरे दोआबा क्षेत्र के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ था। जालंधर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे चुन्नी लाल भगत पार्टी की सीमाओं से परे लोगों के लिए अपना घर और कार्यालय हमेशा सुलभ रखने के लिए व्यापक रूप से सम्मानित थे। वह अक्सर इस बात पर जोर देते थे कि उनका मुख्य कर्तव्य आम नागरिकों की बात सुनना है और उन्होंने अपने दशकों लंबे कार्यकाल के दौरान इस परंपरा को लगातार कायम रखा।

जन प्रशासन के प्रति अपने दृष्टिकोण पर बात करते हुए पूर्व मंत्री शहरी विकास और जनस्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में पारदर्शिता और समानता की आवश्यकता पर जोर देते थे। स्थानीय निकाय और चिकित्सा शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने नगर सेवाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने और जरूरतमंद क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की वकालत की। वह अक्सर पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को याद दिलाते थे कि नीतिगत उपायों के माध्यम से समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक लाभ पहुंचना चाहिए।

अपनी प्रशासकीय उपलब्धियों के अलावा चुन्नी लाल भगत को अपने समुदाय और पार्टी में सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता के तौर पर याद किया जाता है। राजनीतिक उथल-पुथल के दौर में भी अपने शांत स्वभाव और नपे-तुले शब्दों के कारण उन्होंने सहयोगियों के साथ-साथ राजनीतिक विरोधियों से भी सम्मान हासिल किया। वह राजनीति को निजी इच्छाओं की पूर्ति का साधन नहीं, बल्कि हाशिये पर रह रहे समुदायों के कल्याण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की नैतिक जिम्मेदारी के रूप में देखते थे।

उनके निधन की खबर फैलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें समर्पण तथा जनसेवा का मजबूत स्तंभ बताया। उनका जीवन विनम्रता, कड़ी मेहनत और अटूट नैतिकता पर आधारित शासन के एक दौर की याद दिलाता है। पंजाब की राजनीति में चुन्नी लाल भगत के योगदान और जालंधर के लोगों के प्रति उनकी अटूट सेवा भावना ने प्रदेश के लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ी है। जनसेवा की इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र मोहिंदर भगत भी अपने पिता के नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

दिवंगत नेता के असाधारण जीवन को सम्मान देने और सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए चुन्नी लाल भगत के निमित्त श्रद्धांजलि सभा रविवार, 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एम.एस. फार्म, बस्ती पीर दाद, जालंधर में आयोजित की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से अगस्त 2026 तक भ्रष्टाचार के 1107 मामलों में 1146 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी वादे पूरे किए : कुलतार सिंह संधवां

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

अमृतसर एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तान से जुड़े साजिश के तार

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

पंजाब में अकाली दल से गठबंधन पर हरदीप पुरी बोले-अगर हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

अमृतसर के फेमस ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा, चाय के साथ की सियासी चर्चा

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

सुनील जाखड़ बोले- 'पंजाब में गैंगस्टरों से डर रहे पुलिसकर्मी, सरकार ने एडवाइजरी में अकेले यात्रा न करने को कहा'

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं-

भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच CM रेखा गुप्ता का बयान, बोलीं- "नशे की जंजीर तोड़ने की जरूरत"