Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

पंजाब

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में खूनी टकराव: 'आप' नेता पर सरेराह फायरिंग के आरोप, बना दहशत का माहौल

21 जून, 2026 12:56 PM

लुधियाना : महानगर के मॉडल टाउन इलाके के डॉ. अंबेडकर नगर में बीती देर रात को मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। इस हाई-प्रोफाइल हिंसक वारदात के सीधे आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर बोनी आरके और उनके पिता पर लगे हैं। इस सरेराह हुए खूनी तांडव का एक बेहद डरावना सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसने रिहायशी इलाके में भारी दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि गली में कुछ लोग सामान्य रूप से खड़े हैं और घूम रहे हैं। इसी दौरान अचानक दूसरी तरफ से आए हमलावरों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाजें गूंजने लगती हैं। हालांकि रात के अंधेरे के कारण फुटेज में गोली चलाने वाले का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन गोलियों की खौफनाक आवाज सुनते ही गली में खड़े लोग और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए बेतहाशा इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित लखबीर सिंह ने बताया कि उसके पास एक 12-टायरी भारी ट्रक है, जिसे वह मोहल्ले में ही बनी एक खाली जगह पर पार्क करता है। ट्रक साइड में करने को लेकर सुबह के समय 'आप' नेता बोनी आरके की पत्नी के साथ उनकी मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वहां से ट्रक हटा लिया था। लखबीर का आरोप है कि ट्रक हटाने के बावजूद आरोपी पक्ष दिल में रंजिश पाले बैठा था। देर रात इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने फिर से विवाद शुरू कर दिया। सबसे पहले आप नेता के पिता रवि ने सरेआम गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू की और देखते ही देखते उनके साथियों ने घर पर पथराव कर दिया।

पीड़ित परिवार ने बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद सत्ता के नशे में चूर आप नेता बोनी आरके ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाली और जान से मारने की नीयत से सीधे उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोप है कि मौके पर करीब 5 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक सनसनाती हुई गोली वहां खड़े एक मासूम बच्चे को छूकर निकल गई। लखबीर ने रोष जताते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई और कहा कि एक ही मोहल्ले में रहने के बावजूद सत्ता की धौंस दिखाकर ऐसी सरेआम गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध फायरिंग में किसी की जान नहीं गई।

दूसरी ओर, खुद पर लगे इन गंभीर और कातिलाना आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता बोनी आरके ने अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है। उन्होंने मौके पर पार्किंग को लेकर हुए झगड़े की बात को तो कबूला, लेकिन गोली चलाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बोनी ने कहा कि उनके पास लाइसेंसी हथियार जरूर है, लेकिन उन्होंने एक भी फायर नहीं किया है। उल्टा विरोधी पक्ष ने ही उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और गोलियां चलाईं। आप नेता ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष इलाके में नशे का काला कारोबार करता है। चूंकि उन्हें नशा मुक्ति मोर्चा का जिला प्रधान बनाया गया है और वह मोहल्ले में नशा बिकने का लगातार विरोध कर रहे हैं, इसी बात की रंजिश निकालने के लिए उन पर यह झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं।

इस पूरे हाई-प्रोफाइल बवाल पर थाना मॉडल टाउन के एसएचओ (SHO) ने बताया कि दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर हिंसक झड़प होने की सूचना मिली थी। इलाके में गोली चलने के दावों की अभी पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की विशेष टीमें हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही हैं और मौके से मिले सबूतों व सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य और सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ बिना किसी पक्षपात के सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित