Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
हरियाणा में क्रोनिक रोगों की रोकथाम के लिए आयुष पद्धतियों पर जोरः आरती राव कौशल कर्मियों की मांगों के समर्थन में 19 अगस्त को पंचकूला में कांग्रेस करेगी प्रदर्शनः भूपेंद्र सिंह हुड्डा महंगाई की मार झेल रही जनता पर मुख्यमंत्री सैनी ने चलाया प्रॉपर्टी टैक्स का नया वार: राव नरेंद्र सिंह सरकार की वादाखिलाफी और लापरवाही से सड़कों पर हजारों टन कचरा, बढ़ा बीमारियों का खतरा : सैलजा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया स्वीकारः अंशुल छत्रपति 618 करोड़ रुपए के बकाए पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों का सरकार को अल्टीमेटम मानसून का कहर: हिमाचल में अब तक 157 लोगों की मौत, ₹886 करोड़ का नुक्सान; IMD ने 5 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट Shimla: अग्निशमन विभाग में 46 नए अग्निशमन वाहन शामिल, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

पंजाब

लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार

11 अगस्त, 2026 07:57 PM

चंडीगढ़/लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को एक 9 एम.एम. ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनजीत सिंह उर्फ बॉबी और मोहित कुमार, दोनों निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, लुधियाना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त, 2026 को रात लगभग 11:30 बजे लुधियाना के सुतंत्र नगर में पिस्तौलों और धारदार हथियारों से लैस कई व्यक्तियों ने हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी झंडा पर हमला कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मौत हो गई थी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मनजीत सिंह उर्फ बॉबी का आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह इरादा-ए-कत्ल और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और लुधियाना शहर के क्षेत्र में एक स्थानीय गैंग चला रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

डीजीपी ने पूरे राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खात्मे के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए पुलिस अतिरिक्त महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) ए.जी.टी.एफ. प्रमोद बान ने बताया कि ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों को हरजिंदर सिंह हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों के ठिकानों के बारे में पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी, जिसे तुरंत तकनीकी सेल के साथ साझा किया गया और दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में ए.जी.टी.एफ. की टीमों ने कमिश्नरेट लुधियाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को टिब्बा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

अधिक विवरण साझा करते हुए पुलिस आयुक्त (सी.पी.) लुधियाना स्वपन शर्मा ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें काबू करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में थाना टिब्बा, कमिश्नरेट लुधियाना में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धाराओं 103, 324(4), 307, 191(3) और 190 तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 और 27 के तहत दिनांक 08.08.2026 को एफ.आई.आर. सं. 182 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार

सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्यक्ति गिरफ्तार

फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्यक्ति गिरफ्तार

श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में 1.39 करोड़ रुपये की लागत से आग से झुलसे पीड़ितों को 265 इलाज कैशलेस मुहैया कराए गए

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजाब में 1.39 करोड़ रुपये की लागत से आग से झुलसे पीड़ितों को 265 इलाज कैशलेस मुहैया कराए गए

भगवंत मान सरकार 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों को नशों के खिलाफ लड़ाई और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देगी प्रशिक्षण

भगवंत मान सरकार 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों को नशों के खिलाफ लड़ाई और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए देगी प्रशिक्षण

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का एलान : पंजाब में 760.30 करोड़ का जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी 'जीका' के सहयोग से लागू होगी

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का एलान : पंजाब में 760.30 करोड़ का जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधन संरक्षण परियोजना जापानी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी 'जीका' के सहयोग से लागू होगी

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और मजबूती; ₹1 करोड़ के टोकन ग्रांट के तहत 12 जिलों के लिए ₹85 लाख, मलोट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को और मजबूती; ₹1 करोड़ के टोकन ग्रांट के तहत 12 जिलों के लिए ₹85 लाख, मलोट के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए ₹15 लाख आरक्षित