Monday, July 20, 2026
BREAKING
हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल 'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट 'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

पंजाब

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

19 जुलाई, 2026 08:23 PM

पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि में पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए और संगठित तस्करी नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 52,432 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 68,850 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 629 ऐसे बड़े तस्कर शामिल हैं, जिनके पास से दो-दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। जब्त हेरोइन की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ-साथ सरकार ने नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64-ए के तहत 10,917 लोगों को अभियोजन से छूट देकर इलाज और पुनर्वास का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुख नीलाभ किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान ड्रग तस्करों की 319 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त या कुर्क की गई हैं। वहीं, मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धन से सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान की एक बड़ी सफलता 'सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन (97791-00200)' रही है। इस हेल्पलाइन पर अब तक 46,342 गुमनाम सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर 22,960 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इससे पंजाब पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूती मिली है।

डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने केवल गिरफ्तारी पर ही नहीं, बल्कि प्रभावी जांच और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस मामलों में 89 प्रतिशत दोषसिद्धि दर के साथ पंजाब देश में सबसे आगे है। इसका श्रेय बेहतर जांच, मजबूत साक्ष्य संग्रह और अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय को जाता है।

पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ इस अभियान में 24,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियां, जिनमें 1.25 लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं, गांव स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और खुफिया जानकारी जुटाने में सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा राज्यभर में शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सामुदायिक नेताओं के सहयोग से जागरूकता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, युवा संवाद कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित कर नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत