Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 250 से ज्यादा फिल्मों में गाने वाले इस फेमस सिंगर का निधन

25 जुलाई, 2025 06:20 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा और भक्ति संगीत की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय गायक और संगीतकार बाबला मेहता अब हमारे बीच नहीं रहे। 22 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। यह महज एक ताऱीख नहीं, बल्कि वह दिन भी है जब उनके सबसे प्रिय गायक मुकेश का जन्मदिन मनाया जाता है। यह इत्तेफाक संगीत प्रेमियों के लिए बेहद भावुक करने वाला है।

बाबला मेहता: एक आवाज जो सीधे दिल को छूती थी
बाबला मेहता को बॉलीवुड में ‘वॉइस ऑफ मुकेश’ के नाम से जाना जाता था। उनकी आवाज में वही दर्द, वही मिठास और वही गहराई थी जो दिवंगत गायक मुकेश के गीतों की खासियत थी। उन्होंने न सिर्फ फिल्मी दुनिया को खूबसूरत गीत दिए, बल्कि भक्ति संगीत के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

250 से ज्यादा फिल्मों में दी आवाज
बाबला ने करियर के दौरान 250 से अधिक फिल्मों में अपनी आवाज दी। उन्होंने श्रीदेवी अभिनीत फिल्म चांदनी के मशहूर गीत तेरे मेरे होंठों पे में अपनी जादुई आवाज दी थी। इसके अलावा सड़क, दिल है कि मानता नहीं, बेटा, तहलका जैसी फिल्मों में भी उनके गीतों ने श्रोताओं के दिलों को छुआ।

भक्ति संगीत में भी थी गहरी पकड़
फिल्मी गानों के अलावा बाबला मेहता ने धार्मिक गीतों में भी विशेष योगदान दिया। उन्होंने राम चरित मानस और सुंदर कांड के पाठ को स्वर दिया, जिससे लाखों श्रद्धालु आज भी जुड़ाव महसूस करते हैं। जय श्री हनुमान और ममता के मंदिर जैसे एल्बम आज भी भक्तों के बीच लोकप्रिय हैं।

देश-विदेश में लाइव कॉन्सर्ट्स से बनाया खास जुड़ाव
बाबला ने भारत और विदेशों में कई संगीत समारोहों में अपनी प्रस्तुति दी। उनके लाइव शोज़ में न केवल पुराने दौर के गीतों की झलक मिलती थी, बल्कि लोगों के दिलों में उनकी सरलता और भावपूर्ण गायन से एक खास छवि बन जाती थी।

संगीत जगत में शोक की लहर
उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैन्स, साथी कलाकार और संगीत प्रेमी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी का यही कहना है कि बाबला मेहता की आवाज अमर रहेगी, और उनके गाए गीत हमेशा उनके जिंदा होने का एहसास दिलाते रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार