Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

मैं अभी 43 का हूं और… IPL से संन्यास की अटकलों के बीच धोनी ने तोड़ी चुप्पी

07 अप्रैल, 2025 04:21 PM

चेन्नई। भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को खुद के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मौजूदा संस्करण के बाद अपनी फिटनेस के आधार पर वह अगले सीजन में खेलने का फैसला करेंगे। पॉडकास्ट में आईपीएल से संन्यास के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा, “मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं और मैंने इसे बहुत सरल रखा है। मैं एक बार में एक साल के लिए खेलता हूं। मैं अभी 43 साल का हूं और जुलाई में जब यह सीजन खत्म होगा, तब तक मैं 44 साल का हो जाऊंगा। इसलिए, मेरे पास यह तय करने के लिए लगभग 10 महीने हैं कि मैं एक और साल खेलना चाहता हूं या नहीं।”

उन्होंने कहा, “यह वास्तव में इस बारे में नहीं है कि मैं क्या चाहता हूं। यह शरीर है जो आपके लिए निर्णय लेता है। मैं क्रिकेट जारी रख सकता हूं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं शारीरिक रूप से कैसा महसूस करता हूं। फिलहाल, मैं इस बात पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा हूं कि इस सीजन में क्या करने की जरूरत है।”

मौजूदा आईपीएल सीजन में धोनी के मामूली प्रदर्शन के बीच रिटायरमेंट की चर्चा जोर पकड़ रही है। हालांकि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज चार मैचों में केवल एक बार आउट हुए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक बल्ले से कोई खास प्रभाव नहीं डाला है या कोई पारी पूरी तरह से खत्म नहीं की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने 26 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 50 रनों से हार गई। अपने पहले चार मैचों में से केवल एक जीत के साथ, सीएसके दबाव में है, और उन्हें इस सीजन में शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए कई समायोजन करने होंगे।

अपने क्रिकेट के सफर के बारे में धोनी ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया में उनकी सफलता कड़ी मेहनत और अनगिनत व्यक्तियों के समर्थन का परिणाम हैं। उन्होंने कहा, “ स्कूल के दिनों से ही मेरे माता-पिता, मेरे खेल शिक्षक और वे लोग जिनके साथ मैंने अपने शुरुआती मैच खेले, सभी ने इसमें भूमिका निभाई। यहां तक कि टेनिस-बॉल क्रिकेट ने भी मुझे कई चीजें सिखाईं, हालांकि इसमें भी कुछ अजीबोगरीब चीजें हैं।”

2011 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि असफलताएं खेल का हिस्सा हैं, लेकिन जो मायने रखता है वह वापसी करने की क्षमता है। धोनी ने कहा, “ जीवन में कोई बड़ा या छोटा अवसर नहीं होता। सभी मायने रखते हैं। मैं कई लोगों का आभारी हूं। कुछ को तो यह भी नहीं पता होगा कि मैं उनका आभारी हूं। लेकिन सबसे बढ़कर, यह क्रिकेट ही था जिसने मुझे जीतने की इच्छाशक्ति दी।”

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट