Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

मुगल-ए आजम की अनारकली मधुबाला को हराने वाली वो एक्ट्रेस जिसका कपूर खानदान से था रिश्ता

21 जून, 2026 11:52 AM

हिंदी सिनेमा के लिए 1960 का दशक बेहद खास था। इस साल आई मुगल-ए आजम, चौदहवीं का चांद, बरसात की रात समेत कई शानदार फिल्में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों की कहानी, गीतों और एक्टर्स की परफॉरमेंस ने छाप छोड़ दी। लेकिन मुगल-ए आजम सब पर भारी पड़ी। कमाई के मामले में इस फिल्म सबसे आगे रही। कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। सलीम के किरदार के लिए दिलीप कुमार बेस्ट एक्टर बने, लेकिन अनारकली से दुनियाभर में अलग पहचान बनाने वाली उस साल का अवॉर्ड हार गई।

मधुबाला अवॉर्ड हार गई
ये यकीन करना मुश्किल है कि मुगल-ए आजम में अनारकली के किरदार के लिए मधुबाला बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड एक दूसरी हीरोइन से हार गई थीं। मधुबाला के करियर को नई पहचान देने वाला किरदार अनारकली अवॉर्ड सेरेमनी वाले दिन हार गया। और जिस एक्ट्रेस ने मधुबाला को अनारकली के लिए हराया था वो थीं एक्ट्रेस बीना राय।

इस एक्ट्रेस ने अपने किरदार से अनारकली को पीछे छोड़ा
1960 में आई फिल्मों को 1961 में 8वें में फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। इस अवॉर्ड सेरेमनी में हर तरफ मुगल-ए आजम की अनारकली और सलीम की चर्चा हो रही थी। अवॉर्ड के विनर का एलान हुआ। बेस्ट फिल्म बनी मुगल-ए आजम, बेस्ट एक्टर बने इसी फिल्म में सलीम का किरदार निभाने वाले दिलीप कुमार। उन्होंने देव आनंद को उनकी फिल्म काला बाजार और राज कपूर को फिल्म छलिया के लिए हराया था। जब बेस्ट एक्ट्रेस की विनर के नाम का एलान हुआ तो नॉमिनेशन में मधुबाला फिल्म मुगल-ए आजम के लिए थीं। नूतन को फिल्म छलिया के लिए नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस रात फिल्म घुंघट के लिए एक्ट्रेस बीना राय विनर बनी। ये हैरानी वाली बात थी। अनारकली हार गई थी।

बीना राय जिससे हार गई मधुबाला
बीना राय की बात करें तो वो गुजरे जमाने में वो हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार एक्ट्रेस में से एक मानी जाती थी। उन्होंने 1953 में अनारकली नाम की फिल्म लीड रोल निभाया था। इसके बाद 1960 में आई घूंघट के लिए उन्होंने मधुबाला को हराकर अवार्ड जीता। फिल्म ताज महल के लिए भी वो याद की जाती हैं। बीना ने एक्टर प्रेमनाथ से शादी की थी। वही प्रेमनाथ जिनकी बहन कृष्णा राज कपूर थीं। यानी राज कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की दादी। बीना राय के बेटे प्रेम किशन भी फिल्मों में एक्टिव रहे।

उस साल के अवॉर्ड
इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म मुगल-ए आजम में को कुल 11 नॉमिनेशन मिले थे। मुगल-ए आजम को डायरेक्ट करने वाले K आसिफ भी बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड हार गए थे। उस साल बेस्ट डायरेक्टर बिमल रॉय अपनी फोल्म परख के लिए जीते थे। म्यूजिक डायरेक्टर शंकर-जयकिशन ने मुगल-ए आजम का संगीत बनाने वाले नौशाद को पीछे छोड़ दिया था। शकील बदायुनी ने गाने चौदहवीं का चांद लिखने के लिए अवॉर्ड जीता था। चौदहवीं का चांद गाना गाने के लिए मोहम्मद रफी बेस्ट मेल सिंगर, वहीं लता मंगेशकर ने दिल अपना और प्रीत परे के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड जीता था। ये वो साल था जब इन कलाकारों को बिना किसी भेदभाव के इनके काम के लिए सम्मानित किया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक