Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

‘स्टेट पूछा है प्रेजिडेंट नहीं’, इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में समय रैना ने किया आलिया भट्ट को रोस्ट, कहा- उनके करियर का लोएस्ट पॉइंट

21 जून, 2026 11:37 AM

लंबे इंतजार और कंट्रोवर्सी में रहने के बाद आखिरकार स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन लेकर आ गए हैं। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड भी यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया। 20 जून को शुरू हुए नए सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्पेशल गेस्ट बनकर शो में पहुंचीं। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ को प्रमोट करने आई थीं।

अपने बेबाक और मजेदार अंदाज के लिए मशहूर समय रैना ने शो की शुरुआत से ही दोनों अभिनेत्रियों को रोस्ट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्होंने सबसे ज्यादा रोस्ट आलिया भट्ट को किया। समय ने उनके ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल होने, फिल्म ‘जिगरा’ और ‘कॉफी विद करण’ के एक वायरल मोमेंट को लेकर कई मजेदार जोक्स मारे।

आलिया भट्ट को किया रोस्ट
कॉमेडियन समय रैना ने अपने खास अंदाज में आलिया भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “वह अब तक ‘लेटेंट’ में आने वाली सबसे बड़ी गेस्ट हैं। यह ‘लेटेंट’ का सबसे हाइएस्ट पॉइंट और उनके करियर का सबसे लोएस्ट पॉइंट है।” समय यहीं नहीं रुके इसके इसके बाद उन्होंने एक और मजेदार तंज कसते हुए कहा, “आपके बगल में बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं। मैं आपके… पति का बहुत बड़ा फैन हूं।”

आलिया के कान्स डेब्यू का उडाया मजाक
बातचीत आगे बढ़ने पर समय रैना ने पहले आलिया भट्ट की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने उनकी लोकप्रियता, अंतरराष्ट्रीय पहचान और नेशनल अवॉर्ड का जिक्र किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि आखिर आलिया ने इस शो में आने का फैसला क्यों किया।

समय ने हंसते हुए कहा, “आप यहां आखिर आई क्यों हैं? कान्स कहां और लेटेंट कहां। लेकिन यहां एक फायदा है, यहां सारे कैमरे सिर्फ आपकी तरफ हैं।” समय का यह तंज इस साल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में आलिया की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई चर्चाओं की ओर इशारा था। उस दौरान कुछ यूजर्स ने दावा किया था कि कई विदेशी फोटोग्राफर और मीडिया कर्मी आलिया को पहचान नहीं पाए थे।

स्टेट पूछा है प्रेजिडेंट नहीं: समय
शो का एक और मजेदार पल तब आया, जब समय रैना ने आलिया भट्ट से उनका पसंदीदा राज्य पूछा। आलिया जवाब देने से पहले कुछ सेकंड सोचने लगीं। तभी समय ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, “मैंने आपका पसंदीदा स्टेट पूछा है, प्रेजिडेंट नहीं।” यह मजाक आलिया के ‘कॉफी विद करण’ के उस चर्चित और वायरल पल की तरफ इशारा था, जब वह भारत के राष्ट्रपति से जुड़ा एक सवाल सही जवाब नहीं दे पाई थीं। वह क्लिप उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और आज भी अक्सर मजाकिया अंदाज में उसका जिक्र किया जाता है।

‘जिगरा’ को लेकर कही ये बात
बात तब और बढ़ गई जब आलिया ने माना कि शो में आने से उन्हें थोड़ा असहज महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है।” समय ने तुरंत जवाब दिया, “मुझे भी ‘जिगरा’ देखने के बाद पछतावा हुआ था।” इस मजाक से आलिया हैरान रह गईं, जबकि शरवरी हंसने लगीं। आलिया ने मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब दिया, “कम से कम आपने फ़िल्म तो देखी, योगदान देने के लिए धन्यवाद।”

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक