Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

हरियाणा में अब आवारा कुत्ते नागरिकों को नहीं बना पाएंगे शिकार, केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम

21 जून, 2026 12:44 PM

कलायत : हरियाणा में अब आवारा कुत्ते गलियों सड़कों व अन्य स्थानों पर नागरिकों को शिकार नहीं बना पाएंगे। भारत सरकार ने स्पैशल असिस्टेंस टू स्टेटस फॉर कैपिटल इन्वैस्टमैंट 2026-27 योजना के तहत पशुधन क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए ठोस कदम उठाया है। इसके तहत प्रदेश में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर, 2026 के बीच 58,000 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाना है। इस कार्य में शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पशुपालन विभाग और पंचायत विभाग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इस संबंध में पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा महानिदेशक कार्यालय ने पत्र जारी किया है। पत्र में देश के सभी राज्यों को प्रोत्साहन राशि उनके प्रदर्शन और निर्धारित मानकों की पूर्ति के आधार पर प्रदान की जाएगी।

इसके लिए देशभर में 3000 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। योजना की स्कोरिंग प्रणाली के अनुसार लक्ष्य का 70 प्रतिशत से कम कार्य होने पर कोई अंक नहीं मिलेगा। 70 से 80 प्रतिशत तक लक्ष्य पूरा करने पर 5 अंक और 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि पर 10 अंक मिलेंगे। इसके मद्देनजर हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि हरियाणा अधिकतम प्रोत्साहन सहायता प्राप्त कर सके। पशुपालन विभाग ने संबंधित अधिकारियों से इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में लगातार आवारा कुत्तों द्वारा नागरिकों पर हमला करते हुए बड़ी दर्दनाक घटनाओं को अंजाम देने के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस स्थिति को सरकार ने गंभीरता से लिया है, परिणामस्वरूप निर्धारित समयावधि में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए नसबंदी व टीकाकरण का कार्यक्रम तय करना पड़ा है।

पशु जन्म नियंत्रण नियम 2023 के अनुसार चलाया जाएगा अभियान

कलायत नगरपालिका सचिव पवन कुमार के अनुसार महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा, विकास एवं पंचायत विभाग, राज्य के सभी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और सभी जिला आयुक्त/अध्यक्ष, नगर निगम और नगरपालिकाओं को पत्र जारी किया गया है। इसमें पशु जन्म नियंत्रण नियम-2023 के अनुसार आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने के निर्देश हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा