Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, बोले-एक्ट्रेस जल्द करेंगी अनाउंसमेंट

21 जून, 2026 11:43 AM

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का हाल में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस को पति राज निदिमोरू के साथ केक कटिंग सेरेमनी में देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर उड़ी सामंथा के प्रेग्नेंट होने की खबर। अब कपल से जुड़े करीबी ने सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म कर दिया है। ये भी बताया है कि वो जल्द आने वाले नए मेहमान के बारे में अनाउंसमेंट कर सकती हैं। शादी के 6 महीने बाद सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है।

प्रेग्नेंट हैं सामंथा
सामंथा और राज से जुड़े एक करीबी ने HT सिटी से बातचीत में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म किया है। सूत्र ने सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर पर कहा, 'ये सच है। कपल अपनी नई जर्नी की शुरुआत के लिए बहुत खुश है। जल्दी ही इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी।' अगर ये खबर सच हुई तो सामंथा 39 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

सामंथा और राज की लव स्टोरी
सामंथा और राज की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों वेब सीरीज द फैमिली मैन और फिर सिटाडेल: हनी बनी की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया। अफेयर की खबरें उड़ी। फिर सामंथा ने दिसंबर 2025 में शादी की तस्वीरों के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया। इस शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

राज निदिमोरू की पहली पत्नी का आरोप
शादी के बाद राज की पहली पत्नी ने कपल पर कई आरोप लगाए, लेकिन सामंथा ने चुप्पी बनाए रखी। अब सामंथा मदरहुड में एंट्री लेने वाली है। प्रेग्नेंसी की खबर तब सामने आई है जब वो अपनी फिल्मों से छाई हुई हैं। आने वाले समय में भी उनके एकाध प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं। वहीं इन दिनों वो अपनी तेलुगू फिल्म Maa Inti Bangaaram से छाई हुई हैं।

नागा चैतन्य से अलग होने का कारण
सामंथा के पूर्व रिश्ते की बात करें तो एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से शादी की थी। कपल ने करीब 7-8 साल एक दूसरे को डेट किया था। साल 2017 में एक ग्रैंड फंक्शन में शादी हुई और फिर 2021 में कपल ने तलाक का पोस्ट शेयर किया। दोनों के अलग होने के पीछे का कारण सामने नहीं आया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक नागा परिवार शुरू करना चाहते थे और सामंथा करियर पर फोकस करना चाहती थीं। इसके अलावा दोनों ने अपने पोस्ट में अलग होने का कारण ऐसे मतभेदों को बताया था जिन्हें सुलझाया नहीं जा सकता। अब दोनों अलग अपनी जिंदगी में खुश हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज