Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

हरियाणा

Haryana: दयालु योजना के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा लाभ, 6 महीने तक कर सकेंगे क्लेम

21 जून, 2026 12:45 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) के तहत पात्र परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सरकार योजना में क्लेम दाखिल करने की समय-सीमा 3 महीने से बढ़ाकर 6 महीने करने जा रही है। इस प्रस्ताव पर 22 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। अभी योजना में परिवार के सदस्य की मृत्यु या दुर्घटना से स्थायी दिव्यांगता होने पर 3 महीने के भीतर दावा करना अनिवार्य है। 

सरकार का मानना है कि शोक, दस्तावेज जुटाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण कई जरूरतमंद परिवार तय समय में आवेदन नहीं कर पाते। सरकार इस संशोधन का लाभ पुराने मामलों तक बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। इससे वे परिवार भी योजना के दायरे में आ सकते हैं, जिनके दावे केवल समय-सीमा खत्म होने की वजह से अटक गए थे। प्रस्ताव के अनुसार विलंब से दाखिल दावों के निपटारे के लिए अलग मंजूरी व्यवस्था बनाई जाएगी। 6 से 7 महीने की देरी वाले मामलों पर सी.ई.ओ. स्तर पर फैसला होगा। 7 से 9 महीने की देरी वाले मामलों को अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) की मंजूरी लेनी होगी। 9 से 12 महीने तक की देरी वाले मामलों में अंतिम निर्णय वित्त मंत्री स्तर पर लिया जाएगा।

शिकायतों के लिए नया तंत्र भी बनेगा

योजना से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिला और मुख्यालय स्तर पर नया शिकायत निवारण तंत्र बनाने का प्रस्ताव है। जिला स्तर पर इसकी जिम्मेदारी उपायुक्तों को दी जा सकती है। हरियाणा सरकार की दयालु योजना के तहत 6 से 60 वर्ष आयु वर्ग के पात्र परिवारों को कमाऊ सदस्य की मृत्यु या दुर्घटना से स्थायी दिव्यांगता होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य संकट की घड़ी में परिवारों को वित्तीय सहारा देना है। 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने बताया कि सरकार का मानना है कि 3 महीने की समय-सीमा कई जरूरतमंद परिवारों के लिए बाधा बन रही थी। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो हजारों परिवारों को राहत मिलने का रास्ता खुल सकता है, खासकर वे लोग जिनके क्लेम सिर्फ देरी की वजह से खारिज हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह

आम जनता को  बड़ा तोहफा,  Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा