Friday, June 19, 2026
BREAKING
वीबी-जी राम जी के लिए 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारी होंगे तैनात, राज्यों को मिलेगा सहयोग जलवायु परिवर्तन पर शोध को मिलेगा नया आयाम, IITM और ARIES के बीच हुआ समझौता पीएम मोदी 20 जून को ओडिशा में 25,016 करोड़ रुपए की कोयला गैसीकरण परियोजना की रखेंगे आधारशिला रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बड़ा बल, नागपुर में बनेगी अत्याधुनिक एल्यूमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मिशन की उपलब्धियों की सराहना जी-20 की अध्यक्षता से ग्लोबल साउथ की आवाज बनने तक, वैश्विक मंचों पर बढ़ी भारत की भूमिका, कूटनीति का नया केंद्र बना 56 साल के हुए राहुल गांधी, 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग : पीएम मोदी एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस 21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

मनोरंजन

सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई, 'काला हिरण' मामले में अगली तारीख 1 जुलाई तय

19 जून, 2026 05:04 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ओर से फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 1 जुलाई तय की है।

फिल्म निर्माताओं की ओर से अदालत में कहा गया कि उन्हें सलमान खान की तरफ से दाखिल की गई पूरी याचिका की कॉपी अभी तक नहीं मिली है। उन्हें सिर्फ एक आवेदन की कॉपी दी गई है। इस पर जस्टिस मधु जैन ने सलमान खान के वकील को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि दूसरे पक्ष को याचिका की पूरी कॉपी उपलब्ध कराई जाए।

इससे पहले की सुनवाई में अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था और उनसे जवाब मांगा था।

यह पूरा विवाद फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' से जुड़ा है, जो सलमान खान से संबंधित बहुचर्चित ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही है। सलमान खान का आरोप है कि इस फिल्म में उनके नाम, छवि और व्यक्तित्व का बिना अनुमति उपयोग किया गया है, जो उनके पर्सनैलिटी राइट्स का सीधा उल्लंघन है।

याचिका में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में ऐसे तत्व शामिल हैं, जो सीधे तौर पर सलमान खान की सार्वजनिक पहचान से मिलते-जुलते हैं, जिसके चलते फिल्म की रिलीज, प्रमोशन और डिजिटल स्ट्रीमिंग तक पर रोक लगाई जाए।

सलमान खान ने यह याचिका प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भरत श्रीनाटे, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ दायर की थी।

'काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी' के फर्स्ट लुक और टीजर में सलमान खान से प्रेरित किरदार का नाम अयान खान रखा गया। अयान खान के किरदार को अभिनेता काशिफ इकबाल खान निभा रहे हैं। दर्शकों को उनका लुक, चलने का स्टाइल और हर हाव-भाव सलमान से एकदम मेल खाता नजर आया है। काशिफ इकबाल खान ठीक वैसा ही ब्रेसलेट पहने नजर आए, जैसा सलमान पहनते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अब होगा हिसाब' की शूटिंग के दौरान घर जैसा महसूस हुआ, एक्ट्रेस निमरत कौर ने बताया अनुभव

'अब होगा हिसाब' की शूटिंग के दौरान घर जैसा महसूस हुआ, एक्ट्रेस निमरत कौर ने बताया अनुभव

'राख' में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती'

'राख' में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- 'खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती'

'मैं भी टकला हो जाऊं', समय ने उड़ाया सलमान खान का मजाक? लोग बोले- अशनीर की तरह बिग बॉस में बुलाया जाएगा

'मैं भी टकला हो जाऊं', समय ने उड़ाया सलमान खान का मजाक? लोग बोले- अशनीर की तरह बिग बॉस में बुलाया जाएगा

माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस, पहचाना?

माधुरी दीक्षित को इस फिल्म के लिए मिली थी सलमान खान से ज्यादा फीस, पहचाना?

जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे अनुपमा फेम सुधांशु पांडे तो क्यों नहीं पूछा था सवाल, अब बताया

जब प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे अनुपमा फेम सुधांशु पांडे तो क्यों नहीं पूछा था सवाल, अब बताया

'मेरे मरने के बाद...', काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

'मेरे मरने के बाद...', काला हिरण के प्रोड्यूसर का दावा, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां

शेफाली की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की याद में शुरू की 21 दिन की साधना

शेफाली की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए पराग त्यागी, पत्नी की याद में शुरू की 21 दिन की साधना

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- 'वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने हैं'

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- 'वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने हैं'

जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर; इस महीने शुरू होगी शूटिंग

जैकलीन फर्नांडीज अपनी पहली पूर्ण हॉरर फिल्म में आएंगी नजर; इस महीने शुरू होगी शूटिंग

सनी देओल-डिंपल कपाड़िया अक्सर सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी साथ तस्वीर लेने की परमिशन

सनी देओल-डिंपल कपाड़िया अक्सर सेट पर पहुंचते थे साथ, फोटोग्राफर को नहीं थी साथ तस्वीर लेने की परमिशन