Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
अनिल विज का बड़ा परिवहन प्लान: हरियाणा में 2030 तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक और गैर-जीवाश्म ईंधन वाली बसें विधानसभा प्रश्नकाल : आऊटसोर्स को कम करने की नीति पर काम कर रही सरकार : सुक्खू Shimla: अग्निवीर योजना को बंद करने की उठी मांग, केंद्र को पत्र लिखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश भारत की सभ्यतागत विशिष्टताओं को तकनीक और नवोन्मेष से जोड़ें : पीएम मोदी पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी

25 अगस्त, 2026 06:21 PM
चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान सरकार ने आदर्श स्कूलों में सेवाएं निभा रहे शिक्षकों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उनके वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से लगभग 1,100 शिक्षकों को लाभ होगा, जिससे उनका मासिक वेतन लगभग 10,000 रुपये से बढ़कर 22,000 रुपये से अधिक हो जाएगा। यह फैसला सरकार की उस प्रतिबद्धता को दोहराता है कि पंजाब का भविष्य संवारने वालों को उचित लाभ, सम्मान और बनती मान्यता मिलनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करती रहेगी, क्योंकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रत्येक विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित करना शिक्षकों को सशक्त बनाने से शुरू होता है।

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब का भविष्य संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद शिक्षक समुदाय की अनदेखी की थी। उन्होंने कहा, “शिक्षक हमारी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। लगभग दो दशकों से ये शिक्षक कम वेतन मिलने के बावजूद समर्पण भावना के साथ सेवाएं निभा रहे हैं। हमारी सरकार ने उनके वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करके लंबे समय से चले आ रहे इस अन्याय को दूर करने का फैसला किया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को न केवल बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा, बल्कि केंद्रीय विद्यालय स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे उनकी सेवा शर्तों में सुधार होगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इन आदर्श स्कूलों में 15,000 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और राज्य सरकार विद्यार्थियों तथा शिक्षकों, दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, “जब शिक्षक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करते हैं तो विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलती है। हमारी प्राथमिकता शिक्षकों के हितों की रक्षा करना है, ताकि इन स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहे।”

कर्मचारियों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों की अनदेखी की, जबकि उनकी सरकार ने उनकी हर जायज मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इन शिक्षकों की जायज मांगों को स्वीकार किया है और यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सुचारु रूप से और बिना किसी परेशानी के निभा सकें।”
बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, स्कूल शिक्षा सचिव सोनाली गिरि तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

भगवंत मान सरकार की हार्म-रिडक्शन सर्विसेज पंजाब की ‘ युद्ध नशों विरूद्ध’ मुहिम को दे रही हैं और मजबूती

एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

एस.सी. विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने राज्य स्तरीय जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, बी.एल. संतोष ने किया ऐलान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वारा लोगों से नेत्रदान के नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील

किसान 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ लेकर मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर सकते हैं : मोहिंदर भगत

किसान 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ लेकर मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित कर सकते हैं : मोहिंदर भगत

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने लंबे समय तक चलने वाले छाती के कैंसर के इलाज में वित्तीय बाधाओं को दूर किया; पंजाब भर में 26.59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ ब्रेस्ट कैंसर के 15,494 मरीजों का इलाज

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने लंबे समय तक चलने वाले छाती के कैंसर के इलाज में वित्तीय बाधाओं को दूर किया; पंजाब भर में 26.59 करोड़ रुपये की लागत से हुआ ब्रेस्ट कैंसर के 15,494 मरीजों का इलाज