Friday, September 25, 2026
BREAKING
• CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य • हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार • शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि • यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का नहीं अधिकार, तुरंत दे इस्तीफा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला • चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा • विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

25 सितंबर, 2026 08:44 PM
साहिबजादा अजीत सिंह नगर : पंजाब सरकार द्वारा लोगों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज विधानसभा क्षेत्र मोहाली से वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब ले जाने वाली तीन बसों को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें फेज-5, गांव कंडाला और एयरोसिटी से रवाना हुईं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब स्थित श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, राम तीर्थ वाल्मीकि मंदिर, अटारी-वाघा बॉर्डर और जलियांवाला बाग सहित अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसी के तहत खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें रवाना की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि परमात्मा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करें।

फेज-5 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार लागू रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी लोगों की मांग के अनुसार निरंतर जारी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद लोगों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट प्रति बिल बिजली माफी योजना का लाभ भी लोगों को लगातार मिल रहा है।

खेलों के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित आवश्यक सामान एवं अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की मांग बढ़ेगी, उसी के अनुरूप तीर्थ यात्रा का सिलसिला भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की जरूरतों एवं अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन इंजीनियर प्रभजोत कौर, आप नेता अनु बब्बर, मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह सरपंच कंडाला, राकेश ग्रोवर, हरजीत सिंह रुड़का, दविंदर सिंह नडियाली, प्रगट सिंह रायपुर कलां और बलजीत सिंह हैप्पी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली