Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध

पंजाब

मान सरकार समाज से नशे के अभिशाप को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : बरिंदर कुमार गोयल

25 जून, 2026 08:16 PM

चंडीगढ़/मालेरकोटला : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पंजाब के जल संसाधन तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज स्थानीय पंजाब उर्दू अकादमी में विलेज डिफेंस कमेटियों, ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों, सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज से नशे के अभिशाप को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियां, पंचायतें, युवा, अभिभावक और सामाजिक संस्थाएं इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।

श्री गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण रक्षा समितियों का गठन, नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना तथा नशा मुक्ति टीमों की तैनाती कर नशों के खिलाफ बहुआयामी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए गांवों में खेल सुविधाओं, खेल स्टेडियमों और पुस्तकालयों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त युवा ही पंजाब की प्रगति का वास्तविक आधार हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और नशों के अवैध कारोबार से जुड़े समाज विरोधी तत्वों के लिए पंजाब में कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए तथा नशों संबंधी कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मालेरकोटला के विधायक डॉ. जमी़ल-उर-रहमान ने कहा कि नशों और समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। अमरगढ़ के विधायक प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

डिप्टी कमिश्नर विराज एस. तिड़के ने कहा कि जिला प्रशासन विलेज डिफेंस कमेटियों को पूरा सहयोग दे रहा है तथा नशों के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि संबंधी जानकारी पंजाब सरकार की नशा विरोधी हेल्पलाइन तथा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर साझा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राजदीप सिंह बराड़, एसडीएम मलेरकोटला कनु गर्ग, एसडीएम अहमदगढ़ राजेश कुमार, एसपी गुरशरणजीत सिंह, सहायक आयुक्त मनदीप कौर, डीएसपी मानवजीत सिंह, सरपंच गुरमुख सिंह, जिला प्रभारी नशा मुक्ति मोर्चा निसार अहमद, हलका कोऑर्डिनेटर नशा छुड़ाऊ समिति सिंगारा सिंह, हज कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद हाशिम, जिला परिषद सदस्य डॉ. हरिपाल सिंह, हलका कोऑर्डिनेटर नशा मुक्ति गुरप्रीत सिंह बिट्टू भनभोरा सहित बड़ी संख्या में वीडीसी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज़ादी का 80वां दिवस पंजाब की महिलाओं की ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल होगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के आदर्शों पर चल रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से किया सम्मानित