Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन • Himachal: सीएम सुक्खू ने बच्चों से किया वायदा निभाया, स्कूल भवनों के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपए • विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू • व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति • संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में • पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की • विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार • किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी • ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी

पंजाब

मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की

08 अक्टूबर, 2026 07:14 PM
चंडीगढ़ : राज्य के लाखों दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को दिवाली के त्योहार से पहले तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आज “मेरी दुकान, मेरे नाम” योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना से नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अधीन 12 वर्षों से अधिक समय से किराए या लीज पर कानूनी रूप से दुकानें चला रहे दुकानदारों के लिए इन दुकानों का मालिक बनने का रास्ता साफ हो गया है।

आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की घोषणा करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस योजना के तहत योग्य दुकानदार अपनी दुकानों के मालिकाना हक प्राप्त करने के योग्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से पहले के 12 वर्षों के कानूनी कब्जे को साबित करने वाला कोई भी दुकानदार इस योजना के लिए आवेदन करने का पात्र होगा। इस पहल का लाभ नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अधीन काम कर रहे उन व्यापारियों को मिलेगा, जो बिना मालिकाना हक के किराए या लीज पर दुकानें चला रहे हैं।

स. बैंस ने बताया कि इस संबंध में आवेदन 6 नवंबर 2026 तक नगर परिषद और नगर निगम कार्यालयों में जमा करवाए जा सकते हैं और यह पूरी प्रक्रिया समयबद्ध होगी। आवेदनों की जांच एस.डी.एम. स्तर की कमेटी द्वारा की जाएगी, जबकि कीमत निर्धारित करने का कार्य डी.सी. स्तर की कमेटी करेगी और संबंधित स्थानीय संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

कीमतों के वर्गीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों को कलेक्टर रेट का केवल 12.5 प्रतिशत भुगतान करना होगा। इसी तरह 3 से 8 लाख रुपये की आय वाले निम्न आय वर्ग (एल.आई.जी.) के आवेदक 25 प्रतिशत, 8 से 15 लाख रुपये की आय वाले मध्यम आय वर्ग (एम.आई.जी.) के आवेदक 50 प्रतिशत और 15 लाख रुपये से अधिक आय वाले आवेदक कलेक्टर रेट का 100 प्रतिशत भुगतान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि ये रियायती दरें 50 वर्ग मीटर से कम क्षेत्रफल वाली दुकानों पर लागू होंगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना में दो श्रेणियों को शामिल नहीं किया गया है। इस योजना के तहत सब-टेनेंटों को अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही पार्कों, गलियों या सार्वजनिक सुविधाओं वाली जगहों पर कब्जा करने वाले लोगों को मालिकाना हक दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दस्तावेजी प्रक्रिया को आसान, सुचारू और निर्बाध रखा गया है, जिसके तहत आवेदक कोई भी वैध प्रमाण जैसे जीएसटी प्रमाणपत्र, बिजली का बिल, मतदाता कार्ड आदि जमा करवा सकते हैं।

स. बैंस ने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने वादे तो बहुत किए लेकिन कभी पूरे नहीं किए। हमारे अधिकारियों और कानूनी टीम ने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए महीनों तक दिन-रात मेहनत की है। हमारे व्यापारी भाइयों को कोविड-19 के दौरान बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इस त्योहारी सीजन में हम उनकी चिंताओं को दूर करके उन्हें खुशी, सुरक्षा और जायज मालिकाना हक का तोहफा देना चाहते हैं।’’

इस पहल को ऐतिहासिक कदम बताते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे व्यापारी भाइयों को उनका कानूनी मालिकाना हक मिले। यह योजना व्यापारी समुदाय के लिए दिवाली का तोहफा है। यह मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार की सोच और भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जो छोटे दुकानदार के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर छोटा दुकानदार आत्मविश्वास और कानूनी सुरक्षा के साथ अपना सिर ऊंचा करके चले। यह महज एक नीति नहीं, बल्कि यह भरोसा है कि यह सरकार आपके साथ खड़ी है, आपकी परवाह करती है और कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ेगी।’’

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में

संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड