Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

पंजाब

मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ले सकते हैं 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी: मोहिंदर भगत

03 जुलाई, 2026 06:46 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को पारंपरिक खेती से बागवानी की ओर प्रेरित करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए बड़ी सहृदयता से काम कर रही है।
इस उद्देश्य के तहत बागवानी विभाग, पंजाब द्वारा स्टेट प्लान स्कीम के अंतर्गत किसानों को मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने बताया कि किसान लगभग 2 लाख रुपये की लागत से एक छोटी मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं, जिस पर बागवानी विभाग द्वारा 40 प्रतिशत सब्सिडी, अधिकतम 80 हजार रुपये तक दी जाती है। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती कम जमीन और पानी के बहुत कम उपयोग से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कम लागत वाली इस काश्तकारी से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि एक छोटी मशरूम इकाई लगभग 1800 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित की जा सकती है, इसलिए छोटे किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सब्सिडी लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी जिला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किसानों को मशरूम उत्पादन संबंधी तकनीकी सलाह, प्रशिक्षण और हर संभव जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना