Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ • बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत • अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो • ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट • मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय • 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम • चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट • मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार • कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू • ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

बाज़ार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

11 नवंबर, 2026 11:17 AM

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को तेजी के साथ हुई। मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 1,142.03 अंक या 1.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,248.68 और निफ्टी 293.15 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,337.80 पर था। लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी बढ़त के साथ खुले। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 403.85 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,426.40 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 133.25 अंक या 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,318.30 पर था।

सेंसेक्स पैक में सभी 30 शेयर हरे निशान में थे। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, बीईएल, इंडिगो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एमएंडएम और एक्सिसस बैंक टॉप गेनर्स थे।

सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी एनर्जी सबसे अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, ताइपे, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे। शंघाई, हांगकांग और जकार्ता लाल निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.30 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में था।

जानकारों ने कहा कि इस महीने के केवल छह ट्रेडिंग दिनों में निफ्टी में 8.6 प्रतिशत की तेजी आई है। इस तेजी का मुख्य कारण एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) द्वारा इस महीने अब तक की गई 53,170 करोड़ रुपए की भारी खरीदारी है। बाजार के माहौल में यह बड़ा बदलाव, वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों और एआई ट्रेड के कमजोर पड़ने की वजह से आया है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस तेजी को असली आधार, उम्मीद से बेहतर रहे दूसरी तिमाही के नतीजों से मिला है। दूसरी तिमाही में निफ्टी की कमाई में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले 12 तिमाहियों में सबसे अधिक है। इससे निफ्टी 50 का फॉरवर्ड पीई (प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो) भी उचित स्तर पर आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार के लिए बने इस नए अनुकूल माहौल को देखते हुए, एफआईआई की खरीदारी जारी रहने की संभावना है। इससे बैंकिंग/फाइनेंशियल, टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स, और चुनिंदा ऑटो व फार्मा कंपनियों के प्रमुख शेयरों को मजबूती मिलेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

भारतीय शेयर बाजार रिटर्न में वैश्विक बाजारों से निकले आगे, निफ्टी 500 इंडेक्स डॉलर में 2.81 प्रतिशत बढ़ा

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग

दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन

एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन

भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव

भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में दबाव