Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग • ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच बहस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल • धनंजय डी सिल्वा और कुशल मेंडिस की शतकीय पारी, श्रीलंका के नाम रहा रावलपिंडी टेस्ट का तीसरा दिन • इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से बाहर हुए जैकब बेथेल • अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी • कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

बाज़ार

कारोबार जगत को यूपीआई एमडीआर शुल्क पर स्पष्टता का इंतजार, दीपावली के बाद होना था लागू

11 नवंबर, 2026 11:17 AM

नई दिल्ली; व्यापारी चुनिंदा पर्सन से मर्चेंट (पी2एम) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लागू करने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की संशोधित तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

एनपीसीआई ने त्योहारी सीजन के दौरान लेनदेन की अतिरिक्त लागत से बचाने के लिए एमडीआर शुल्क लागू करने की प्रक्रिया को पहले से तय 15 अक्टूबर की तारीख से आगे बढ़ा दिया था।

दीपावली का त्योहार समाप्त होने और 11 नवंबर को भाई दूज होने के बीच व्यापारी और ग्राहक अब इसे लागू करने की तारीख को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।

यूपीआई एवं सेवा संचालन समिति ने फैसला किया था कि यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क दीपावली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके प्रभावी होने की सटीक तारीख की अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

एनपीसीआई की ओर से जारी एफएक्यू के अनुसार, 2,000 रुपए से अधिक के पात्र पी2एम यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लागू होगा। वहीं, 75,000 रुपए या उससे अधिक के लेनदेन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपए तक सीमित रहेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यापारी को यूपीआई के जरिए 1 लाख रुपए का भुगतान मिलता है, तो निर्धारित अधिकतम सीमा नहीं होने पर उसे 0.4 प्रतिशत की दर से 400 रुपए शुल्क देना पड़ता। हालांकि, अधिकतम सीमा के कारण एमडीआर शुल्क 300 रुपए तक ही सीमित रहेगा।

रेलवे, दूरसंचार सेवाओं, बीमा और ईंधन सहित कुछ विशेष श्रेणियों के कारोबारियों के लिए 2,000 रुपए से अधिक के भुगतान पर प्रतिशत आधारित सामान्य दर के बजाय प्रति लेनदेन 5 रुपए का रियायती एकमुश्त एमडीआर शुल्क लागू होगा।

पूंजी बाजार से जुड़े लेनदेन पर 0.02 प्रतिशत की रियायती एमडीआर दर लागू होगी। इसमें म्यूचुअल फंड, प्रतिभूतियों, स्टॉक ब्रोकरों और डीलरों को किए जाने वाले भुगतान शामिल हैं। हालांकि, इस पर भी अधिकतम 300 रुपए की सीमा लागू होगी।

एमडीआर व्यापारी पर लगने वाला लेनदेन शुल्क है, जिसका भुगतान पैसा प्राप्त करने वाले व्यापारी को करना होगा। यूपीआई के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

एनपीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि व्यक्तियों के बीच यूपीआई से होने वाले धन हस्तांतरण पहले की तरह मुफ्त रहेंगे, क्योंकि प्रस्तावित एमडीआर शुल्क व्यक्ति से व्यक्ति (पी2पी) यूपीआई लेनदेन पर लागू नहीं होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

ईपीएफओ की सीबीटी बैठक अगले हफ्ते होगी, न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपए करने पर हो सकती है चर्चा

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

पीएचडीसीसीआई ने प्री-बजट बैठक में हिस्सा लिया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सीमा शुल्क सुधारों की सिफारिश की

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया

कोचीन शिपयार्ड का दूसरी तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत घटा, जहाज निर्माण कारोबार घाटे में आया