Wednesday, November 11, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 22 नए एम्स स्वीकृत, 18 संस्थान पूरी तरह कार्यरत • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘अर्थ सिस्टम साइंसेज काउंसिल’ की दूसरी आम बैठक की अध्यक्षता की • औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक • सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग • ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ • बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत • अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो • ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट • मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय • 'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

दुनिया

बांग्लादेश में हिंसा: बस को उपद्रवियों ने जलाया, चालक की मौत

11 नवंबर, 2026 11:25 AM

ढाका: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक देश के करीब 21 जिलों में आगजनी की घटनाएं सामने आईं। बसों और ट्रेन के कोच में आग लगाई गई। सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों के गेट भी बंद कर दिए गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, सोमवार देर रात फरीदपुर शहर के गोलाचामट इलाके में एक बस को आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, बाइक पर तीन लोग आए थे। इनमें से एक ने बस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

घटना के समय बस ड्राइवर मोहम्मद कलाचन अंदर सो रहे थे। आग लगने के बाद वे बाहर निकले, लेकिन धुएं से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कलाचन गोपालगंज जिले के मुक्सुदपुर उपजिला के दिगनगर गांव के रहने वाले थे।

पुलिस को शक है कि हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों का संबंध पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग से है। पुलिस के मुताबिक, हसीना की बांग्लादेश वापसी की घोषणा के बाद ही हिंसक गतिविधियों में इजाफा हुआ। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है।

वहीं, अवामी लीग ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद अली आराफात ने दावा किया कि विरोधी गुट पार्टी को बदनाम करने और हमलों का आरोप उस पर डालने के लिए ये घटनाएं करवा रहे हैं।

न्यूज एजेंसी बीएसएस ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11 जिलों में 22 वाहनों को आग लगाई गई। ढाका और छह अन्य जिलों में कम से कम 28 जगह देसी बम धमाकों की घटनाएं हुईं।

राजधानी ढाका में देसी बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं जारी रहीं। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को दिन और रात में कई जगहों पर धमाके हुए।

हाल के हमलों के निशानों में ढाका यूनिवर्सिटी का टीचर-स्टूडेंट सेंटर, कोर्ट परिसर, शिक्षण संस्थान और भीड़भाड़ वाले चौराहे शामिल थे।

सोमवार शाम को फार्मगेट मेट्रो रेल स्टेशन के नीचे एक बस में आग लगा दी गई, जबकि बनाश्री, श्यामपुर, मीरपुर और अन्य इलाकों में भी अलग-अलग धमाके हुए।

ये घटनाएं रविवार को ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस, मालिबाग में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) मुख्यालय के पास और पुलिस ठिकानों पर हुए धमाकों के बाद सामने आई हैं।

पुलिस ने कुछ हमलों के सिलसिले में संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने बिना फटे देसी बम और ऐसी सामग्री भी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल शायद आगे की घटनाओं के लिए किया जाना था।

हालांकि, जांचकर्ता अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि क्या ये सभी हमले आपस में जुड़े हुए थे या इन्हें किसी एक ही समूह द्वारा अंजाम दिया गया था।

मंगलवार सुबह गोपालगंज के टुंगीपाड़ा में तनाव बढ़ गया। सुबह करीब 9:30 बजे प्रतिबंधित छात्र लीग के कार्यकर्ताओं ने गोहारडांगा चौरंगी चौराहे पर सामान जलाकर सड़क जाम कर दी। बाद में अवामी लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हो गए।

प्रदर्शनकारी जब पाटगाती बाजार की ओर जुलूस निकाल रहे थे, तब एक स्थानीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) कार्यालय के बाहर लगे कई बैनर और सजावटी पट्टियां तोड़ दी गईं।

पुलिस ने जुलूस रोकने की कोशिश की तो झड़प शुरू हो गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इसमें कम से कम 10 लोग घायल हुए। टुंगीपाड़ा थाने के प्रभारी अधिकारी अयूब अली ने बताया कि कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

ईरान ने परमाणु गतिविधियां दोबारा शुरू कीं तो अमेरिका करेगा कार्रवाई: पीट हेगसेथ

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

अमेरिका-चीन के बीच एआई सुरक्षा पर बातचीत अभी अधूरी : रूबियो

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

ढाका की बस्तियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे चीनी क्रिएटर: र‍िपोर्ट

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

मिडटर्म इलेक्शन अमेरिका का आंतरिक मामला : भारतीय व‍िदेश मंत्रालय

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

'मौत के अलावा नहीं कोई चारा', बांग्लादेश अभियोजक ने बता दिया शेख हसीना की वापसी का खौफनाक अंजाम

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

चुनाव में हार के बाद 'रोज' डोनाल्ड ट्रंप को फोन करते हैं नेतन्याहू, लगा दी है एक ही रट

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

ट्रंप के युद्ध खत्म होने के संकेतों के बाद ईरान का अल्टीमेटम: ‘सात शर्तों के आगे झुको’

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप