Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए अनकैप्ड पैटरसन-व्हाइट को चुना, बेथेल की वापसी • कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी ने फर्जी कास्टिंग कॉल पर दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर होगा केस • आशुतोष राणा: साढ़े तीन साल की उम्र में खुद रख लिया था अपना नाम, पंडित जी के एक मंत्र से प्रभावित होकर मां से कही थी यह बात • बिस्मिल्लाह खान का घर टूटने पर भावुक हुए अनुभव सिन्हा, बोले-हमारी पीढ़ी घर भी नहीं बचा पाई • दीपावली बलिप्रतिपदा के चलते आज शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीईएस पर नहीं होगी ट्रेडिंग • केंद्रीय मंत्री मांडविया ने शासन में अनुसंधान, बौद्धिक विमर्श और संवेदनशीलता पर तीन प्रकाशनों का किया विमोचन • एआई शेयरों में गिरावट के बीच जेफरीज का भारत पर भरोसा बढ़ा, कोरिया-ताइवान के लिए घटाया आवंटन • भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट • पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप • प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

दुनिया

पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप

10 नवंबर, 2026 11:00 AM

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पद छोड़ने से पहले वह बड़ी संख्या में लोगों को राष्ट्रपति क्षमादान देने की योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी सरकार में काम करने वाले लोगों को वर्षों तक जांच और कानूनी मामलों में खुद का बचाव करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

सीबीएस न्‍यूज के कार्यक्रम '60 मिनट्स' में पत्रकार रॉस डौथैट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्हें खुद को माफी देने की जरूरत पड़ेगी, हालांकि उनका दावा था कि उनके पास ऐसा करने का अधिकार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कार्यकाल खत्म होने पर बड़ी संख्या में माफिया देंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "हां, बिल्कुल।"

ट्रंप ने कहा कि उनका इरादा उन लोगों की रक्षा करना है, जिन्होंने उनके साथ काम किया है। उनके अनुसार, देश की सेवा करने वाले लोगों को अपना बाकी जीवन राजनीतिक विरोधियों से जुड़े मामलों में खुद को बचाने में नहीं बिताना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं बड़ी संख्या में माफी देने का इरादा रखता हूं।"

इंटरव्यू के दौरान रॉस डौथैट ने मजाक में पूछा कि क्या उन्हें भी माफी मिल सकती है, क्योंकि वे ओवल ऑफिस के पास बैठे हैं। ट्रंप ने जवाब दिया और फिर उन मुद्दों पर लौट आए जिन्हें वह अपने साथ हुए अन्याय के रूप में देखते हैं।

ट्रंप ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद पर हुए हमले में शामिल लोगों को दी गई माफी का भी बचाव किया। उनका कहना था कि उन लोगों के साथ बेहद अनुचित व्यवहार किया गया था। जब डौथैट ने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया जिन्होंने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया था, तो ट्रंप ने माना कि कुछ लोग हिंसक हुए थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ भी बल का इस्तेमाल किया गया था।

जब उनसे पूछा गया कि हमला झेल रही पुलिस को बल प्रयोग करने का अधिकार था या नहीं, तो ट्रंप ने पुलिस संगठनों से मिलने वाले अपने समर्थन का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त है और कैपिटल पुलिस भी उन्हें पसंद करती है।

बाद में बातचीत राजनीतिक विरोधियों को लेकर उनके विचारों पर पहुंची। डौथैट ने पूछा कि क्या वे उन लोगों को माफ कर सकते हैं जिनके प्रति उन्होंने पहले नफरत जाहिर की है। इस दौरान पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी और पूर्व प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैंसी पेलोसी का नाम भी चर्चा में आया।

ट्रंप ने कहा कि वह इन विरोधियों को बेईमान मानते हैं और उनका मानना है कि उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया है। जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह उन्हें माफ कर सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। सच कहूं तो नहीं।"

डौथैट ने फिर सवाल किया कि जीवन में इतनी सफलता और उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी क्या वे माफ नहीं कर सकते। इस पर ट्रंप ने कहा, "शायद मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि मैं अपने कुछ दुश्मनों से नफरत करता हूं और शायद हमेशा करता रहूंगा।"

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप

'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप