Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

भारत का एहसान भूला बांग्लादेश, जब कोई देश नहीं खेल रहा था, तब BCCI ने दिलाया टेस्ट स्टेटस

06 जनवरी, 2026 02:01 PM

नई दिल्ली बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आज बीसीसीआई को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो भूल गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ही उन्हें टेस्ट स्टेटस दिलाया। जब बांग्लादेश के साथ कोई क्रिकेट भी नहीं खेलना चाहता था, तब भारत ने पड़ोसी देश के साथ पहला टेस्ट खेलकर उनकी मदद की थी। सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये टेस्ट नौ विकेट से जीता था। इसमें राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजीत अगरकर, जहीर खान आदि स्टार खिलाड़ी भी थे। बीसीसीआई के चीफ रह चुके जगमोहन डालमिया 2000 में आईसीसी के चीफ थे। उन्होंने सर्वसम्मति से वोटिंग करवाकर बांग्लादेश को टेस्ट स्टेटस दिलवाया था। उनके साथ कोई टेस्ट मैच नहीं खेल रहा था, तब भारतीय क्रिकेट टीम ने उनके साथ पहला टेस्ट खेला था। शुरुआत 1999 वनडे वल्र्ड कप से हुई थी। यहां बांग्लादेश पहली बार इस बड़े टूर्नामेंट में खेल रही थी।

उन्होंने स्कॉटलैंड को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने उस संस्करण की फेवरेट टीम में से एक पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया। यह एक वजह थी, लेकिन पूरा जोर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और तत्कालीन आईसीसी चीफ जगमोहन डालमिया ने लगाया। उन्होंने 2000 में बांग्लादेश को सर्वसम्मत वोट से टेस्ट खेलने का दर्जा हासिल करने वाला 10वां देश बनाने में मदद की। बता दें कि इंग्लैंड का बांग्लादेश से टेस्ट होना था, लेकिन उन्होंने इसे खेलने से मना कर दिया। तब भारत ने बांग्लादेश के साथ टेस्ट खेलकर उन्हें टेस्ट स्टेटस दिलवाया। ये टेस्ट 10-13 नवंबर, 2020 को ढाका में खेला गया था, जिसमें भारत नौ विकेट से जीता था।

आइसलैंड क्रिकेट ने ली चुटकी बोला; मौका दीेजिए, हमें भारत में सुरक्षा की कोई चिंता नहीं

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी विवाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया और आईसीसी से उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की। इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा का हवाला दिया। इस पर अब आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है। बीसीबी के भारत में सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों पर आइसलैंड क्रिकेट ने चुटकी ली है।

उन्होंने कहा, इससे पहले कि कोई पूछे, हां, आइसलैंड आने वाले टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ले सकता है और हमें सुरक्षा और सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं है। हमारे खिलाडिय़ों को हो सकती है, लेकिन हमें नहीं। बोर्ड ने साफ कर दिया कि उन्हें भारत में सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा