Friday, July 10, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सिराज की एंट्री, शमी फिर दरकिनार

03 जनवरी, 2026 09:27 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान हो चुका है। वहीं, वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा शनिवार तीन जनवरी को की गई है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से खेली जाएगी।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंके। गिल चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे, ऐसे में टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई थी। भारत ने उस वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं, अब वनडे सीरीज के लिए कप्तान गिल के साथ साथ उप-कप्तान श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी एंट्री हुई है। हालांकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हाथ एक बार फिर निराशा लगी है। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल और ईशान किशन को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। पंत टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं।

 हालांकि बीसीसीआई द्वारा जारी मीडिया रिलीज में यह बताया गया है कि अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) द्वारा अनुमति मिलने पर निर्भर करेगी। अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे जिसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और वह दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी भारतीय दल का हिस्सा भी नहीं थे। अय्यर को सीओई से सशर्त विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के अगले राउंड में खेलने की अनुमति मिली है और वह 6 जनवरी को मुंबई के लिए खेलते नजर भी आ सकते हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या को भी आगामी टी20 विश्व कप और उनके कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे दल में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई की मीडिया रिलीज में बताया गया है कि चूंकि हार्दिक को सीओई से एक मैच में 10 ओवर डालने की अनुमति नहीं मिली है, इसलिए आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यभार प्रबंधित किया जा रहा है।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयर अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

बता दें की भारतीय टीम अपना पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेलेगी, दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट, तीसरा और अंतिम वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। इसकी बाद टीम टी20 सीरीज खेलेगी जिसका पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर, दूसरा 23 जनवरी रायपुर, तीसरा 25 जनवरी गुवाहाटी, चौथा टी20 28 जनवरी विशाखापत्तनम और पांचवां और अंतिम टी20 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम को खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा