Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

राष्ट्रीय

75% संपत्ति दान करेंगे... बेटे की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कहा- 'सादगी से जिउंगा, पूरी जिंदगी'

08 जनवरी, 2026 09:42 PM

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इन दिनों अपनी ज़िंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन ने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। इस गहरे दुख के बीच उन्होंने एक ऐसा फैसला दोहराया है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। अनिल अग्रवाल ने ऐलान किया है कि वह अपनी कुल कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा समाज के लिए दान करेंगे और आगे की ज़िंदगी बेहद सादगी से बिताएंगे।


बेटे से किया था आखिरी वादा
अनिल अग्रवाल ने अपने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह संकल्प उन्होंने अपने बेटे अग्निवेश से किया था। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज को लौटाया जाएगा। बेटे के जाने के बाद यह वादा उनके लिए और भी मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी बाकी की पूरी ज़िंदगी इसी उद्देश्य को पूरा करने में लगेगी।


बेटे के निधन से टूट गया परिवार
49 साल की उम्र में अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। एक पिता के लिए जवान बेटे को खोना सबसे बड़ा दुख होता है। अनिल अग्रवाल ने लिखा कि वह और उनकी पत्नी किरण अग्रवाल पूरी तरह टूट चुके हैं, लेकिन वेदांता ग्रुप में काम करने वाला हर कर्मचारी उन्हें अपने बच्चों जैसा लगता है और वही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।


कौन हैं अनिल अग्रवाल?
अनिल अग्रवाल Vedanta Resources के फाउंडर और चेयरमैन हैं। उन्होंने साल 1976 में वेदांता ग्रुप की नींव रखी थी। आज वेदांता मेटल, माइनिंग, पावर और ऑयल जैसे बड़े सेक्टर्स में काम कर रही है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कंपनी की मजबूत मौजूदगी है। अनिल अग्रवाल को देश के सबसे बड़े सेल्फ-मेड उद्योगपतियों में गिना जाता है।


पटना से मुंबई तक संघर्ष की कहानी
1954 में बिहार की राजधानी पटना में जन्मे अनिल अग्रवाल ने बहुत कम उम्र में अपने पिता के साथ कबाड़ के कारोबार से शुरुआत की। 19 साल की उम्र में वह मुंबई पहुंचे। जेब में पैसे कम थे, लेकिन हौसले बुलंद थे। शुरुआती दौर में कई बिजनेस में नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही संघर्ष आगे चलकर वेदांता ग्रुप की नींव बना।


अब परिवार में कौन संभाल रहा जिम्मेदारी?
अनिल अग्रवाल की पत्नी किरण अग्रवाल हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन हर बड़े फैसले में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। बेटी प्रिया अग्रवाल अब परिवार और बिजनेस की बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। वह Hindustan Zinc की चेयरपर्सन हैं और ग्रुप के कई अहम फैसलों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं अनिल अग्रवाल के भाई नवीन अग्रवाल वेदांता ग्रुप के वाइस चेयरमैन हैं।


अग्निवेश भी निभा रहे थे अहम भूमिका
अग्निवेश अग्रवाल वेदांता की सहयोगी कंपनी Talwandi Sabo Power Limited के बोर्ड में शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने Fujairah Gold जैसी कंपनी की भी स्थापना की थी। बड़े कारोबारी परिवार से होने के बावजूद अग्निवेश सादा जीवन जीना पसंद करते थे। उनका अचानक जाना पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा बन गया है।


कितनी है अनिल अग्रवाल की कुल संपत्ति?
Forbes के मुताबिक, अनिल अग्रवाल और उनके परिवार की कुल नेटवर्थ करीब 4.2 अरब डॉलर, यानी लगभग 35,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। बेटे के निधन से पहले ही अनिल अग्रवाल इस संपत्ति का 75 फीसदी हिस्सा दान करने का ऐलान कर चुके थे। बेटे को खोने के बाद उन्होंने इस फैसले को फिर से दोहराते हुए इसे अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया है।


बेटे के सपनों को देंगे उड़ान
अनिल अग्रवाल ने लिखा कि उनका और उनके बेटे अग्निवेश का सपना एक ही था- भारत को आत्मनिर्भर बनाना। कोई बच्चा भूखा न सोए, हर बच्चे को शिक्षा मिले, महिलाएं सशक्त हों और युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि बेटे के बिना उनकी ज़िंदगी अधूरी जरूर है, लेकिन उसके सपने अधूरे नहीं रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस