Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

राष्ट्रीय

BJP विधायकों ने आतिशी से गुरु तेग बहादुर का 'अपमान' करने को लेकर माफी की मांग की

07 जनवरी, 2026 08:12 PM

दिल्ली विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ नारे लगाए और उनपर सिख गुरु तेग बहादुर का ‘‘अपमान'' करने का आरोप लगाया तथा अध्यक्ष के आसन के करीब जाकर बार-बार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों ने सदन में आम आदमी पार्टी (आप) सदस्यों के खिलाफ नारे लगाए और आतिशी से माफी की मांग की।

भाजपा सदस्यों के हाथों में पोस्टर भी थे। गुप्ता ने कहा कि उनके पास आतिशी के बयान की एक प्रति है और उन्होंने आतिशी से बैठक में शामिल होकर अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आतिशी ने जो कहा वह निंदनीय और पूरी तरह अस्वीकार्य है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सदन में उपस्थित नहीं थीं। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और कपिल मिश्रा सहित सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने आतिशी से माफी की मांग की।

सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साल नवंबर में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम पर हुई विशेष चर्चा के बाद विपक्ष की नेता ने गुरु तेग बहादुर के बारे में कुछ असंवेदनशील बातें कही हैं। दो बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, तो अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विपक्षी आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने बताया है कि आतिशी गोवा में हैं, जहां वह आप की प्रभारी हैं।

गुप्ता ने भाजपा विधायकों से अपने-अपने स्थान पर वापस जाने का आग्रह करते हुए सदन की बैठक सुचारू रूप से संचालित करने का प्रयास किया, लेकिन सत्तारूढ़ दल के सदस्यों द्वारा शोरगुल किया जाना जारी रहा। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन