Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

हरियाणा

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

20 अगस्त, 2026 08:20 PM

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भाजपा सरकार जवाबदेही से बच रही है। युवाओं के भविष्य, शिक्षा और रोजगार, पेपर लीक एवं भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगी उच्च शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कांग्रेस आने वाले समय में मजबूती से संघर्ष करेगी। युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के लिए भाजपा सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए। सांसद कुमारी सैलजा पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक में देश के सामने खड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में उन जनहित के विषयों को लेकर भी चर्चा हुई, जिन पर कांग्रेस आने वाले दिनों में जनता के बीच जाकर संघर्ष को और तेज करेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। एक ओर उच्च शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, दूसरी ओर पढ़ाई पूरी करने के बाद भी सम्मानजनक रोजगार नहीं मिल रहा। एनईईटी सहित विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आने वाली अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं ने लाखों युवाओं और उनके परिवारों का विश्वास कमजोर किया है।


सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक स्पष्ट, व्यापक और समयबद्ध “एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट रोडमैप की आवश्यकता पर बल दिया। कांग्रेस शिक्षा से रोजगार तक ऐसी व्यवस्था की पक्षधर है, जिसमें युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि चीन के साथ सीमा की वास्तविक स्थिति केंद्र सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ देश के सामने रखनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर किसी प्रकार की अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। विदेश नीति में भी भारत के राष्ट्रीय हित और सम्मान सर्वोपरि होने चाहिए। अमेरिका सहित किसी भी देश के सामने भारत के हितों से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।


सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े चंदे एवं बहुमूल्य सामग्री के लेखा-जोखा को लेकर यदि सवाल उठ रहे हैं तो पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े विषय में उठने वाले सवालों का तथ्यात्मक जवाब देश के सामने आना चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक ने आने वाले समय में कांग्रेस के संघर्ष की दिशा स्पष्ट कर दी है। शिक्षा, रोजगार, युवाओं के भविष्य, परीक्षाओं में पारदर्शिता, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करेगी और भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करेगी।


सड़कों पर कूड़े के ढेर सरकार की विफलता का प्रमाण : सैलजा
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा सहित प्रदेश के अनेक शहरों में सड़कों, बाजारों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण दुर्गंध फैल रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार समय रहते कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकालती तो जनता को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से बातचीत कर समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी है। स्वच्छता केवल नारों और प्रचार से नहीं आती, इसके लिए धरातल पर मजबूत व्यवस्था जरूरी है। सरकार हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ सार्थक संवाद करे और प्रदेश के शहरों में सफाई व्यवस्था तत्काल बहाल करवाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा

अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर

अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर

अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस

अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस

मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण

मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री

पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी