Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं' 'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे एमएलएस: इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन मैच 2-2 से ड्रॉ लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने थोक उपभोक्ताओं पर लागू की 15 दिन की स्टॉक सीमा शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

राष्ट्रीय

भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान: राजनाथ सिंह

20 अगस्त, 2026 01:59 PM

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा बयान दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का भी अहम योगदान रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की विकास यात्रा में उनका भी अहम योगदान रहा है।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की भूमिका भारत को आधुनिक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम रही। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को विश्व में वर्तमान स्थान दिलाया और इसीलिए उन्हें भारत में ‘सूचना प्रौद्योगिकी का जनक’ कहा जाता है। उन्होंने देश में कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक के उपयोग की शुरुआत की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को हर साल ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद जरूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए।”

पायलट ने लिखा, “अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूं।”

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “राजीव गांधी न केवल भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि युवाओं के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे, एक ऐसे नेता जिनका मानना था कि युवा भारतीय न केवल भविष्य हैं बल्कि वे शक्ति हैं जो एक आधुनिक राष्ट्र का निर्माण करेंगे। आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और आर्थिक रूप से सशक्त भारत का उनका विजन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी है। राजीव जी को उनकी 82वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

अक्षय ऊर्जा दिवस पर भजनलाल शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, दिया हरित भविष्य का संदेश

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

भारत-सिंगापुर साझेदारी को नई गति देने पर मंथन, शीर्ष मंत्रियों ने लॉरेंस वोंग से की मुलाकात

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, पंचायती राज और तकनीकी क्रांति में योगदान को सराहा

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

भारत-जापान रक्षा संबंधों को मिलेगी नई धार, जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी भारत पहुंचे

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

पीएम आवास योजना के तहत बिहार में आज लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक कार्गो हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, राम मोहन नायडु ने किया उद्घाटन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा सुहाना, पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना