Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

20 अगस्त, 2026 08:22 PM

आज पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में भारत के जनप्रिय राजनेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले सद्भावना दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में (1984-1989) देश को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की, जिसके तहत देशभर में कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा दिया गया और दूरसंचार व्यवस्था को मजबूत किया।


हुड्डा ने कहा मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैंने 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले राजीव जी के बेहद करीब रहकर काम किया है। उनकी दूरदृष्टि, कार्यशैली और यादें हमारे दिल-दिमाग पर सदा अंकित रहेंगी। उनके नेतृत्व में नई शिक्षा नीति लागू की गई, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार आया। साथ ही, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए 73वें संविधान संशोधन की नींव रखी, जिससे स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली।


उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए और विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया। श्रीलंका के साथ शांति समझौता (भारत-श्रीलंका समझौता), मालद्वीव की सुरक्षा और सार्क की मजबूती, उनकी विदेश नीति के प्रमुख योगदानों में से एक था। युवा पीढ़ी को राजनीति और विकास से जोड़ने तथा विज्ञान-प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों ने भारत को नई दिशा की ओर अग्रसर करने में मदद की। आज पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा है।


इस मौके पर सांसद कर्मबीर बोद्ध, विधायक अशोक अरोड़ा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, बलराम दांगी, चंदरप्रकाश, इंदुराज नरवाल, विकास सहारन,बपूजा मुलाना, नरेश सेलवाल, जस्सी पेटवाड़, सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष पंचकूला संजय चौहान, चाँदवीर हुड्डा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड