Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

किसी की मर्जी से मैच वेन्यू नहीं बदल सकते

05 जनवरी, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली : बांग्लादेश की टीम टी-20 वल्र्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी। यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को दी। बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से अपनी टीम के मैच श्रीलंका में करवाने की मांग भी की है। बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के आदेश पर आईपीएल से बाहर करने के बाद बीसीबी ने यह फैसला लिया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम आगामी टी-20 वल्र्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के अपने चार मुकाबलों में से तीन जहां कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलने हैं, तो वहीं एक मैच वह मुंबई में खेलेंगे। बीसीबी की तरफ से आईसीसी को अपनी टीम के वेन्यू बदले जाने को लेकर लिखे गए लेटर के बाद बीसीसीआई के सूत्र से जवाब दिया है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि आप किसी की मर्जी और पसंद के हिसाब से मैच के वेन्यू को नहीं बदल सकते हैं। यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है। बांग्लादेश को जिन दूसरी टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलना है, आप उनके बारे में सोचिए, क्योंकि उनके एयर टिकट से लेकर होटल तक सब बुक हो चुके हैं।

वहीं वल्र्ड कप में ग्रुप स्टेज तक हर दिन तीन-तीन मैच हैं, जिसमें एक मैच श्रीलंका में होगा, जहां ब्रॉडकास्ट क्रू भी है। इसलिए ये सभी बातें कहना तो आसान होता है, लेकिन करना लगभग नामुमकिन है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव बढऩे का सीधा असर क्रिकेट पर पड़ रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर हमलों और हिंसा की खबरों के बीच भारत में यह मांग जोर पकड़ रही थी कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बांग्लादेशी खिलाडिय़ों को नहीं खेलने दिया जाए। इस बढ़ते दबाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया। इसकेे बाद फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। इस फैसले से बांग्लादेश में व्यापक नाराजगी पैदा हुई। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि जहां एक अनुबंधित बांग्लादेशी खिलाड़ी भारत में नहीं खेल सकता, वहां पूरी टीम विश्व कप खेलने के लिए सुरक्षित कैसे महसूस कर सकती है।

भारत-श्रीलंका कर रहे टी-20 वल्र्ड कप की मेजबानी

टी-20 वल्र्ड कप 2026 में भारत और श्रीलंका मिलकर संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें वहां भी कई मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि बांग्लादेश की टीम को टी20 वल्र्ड कप 2026 में अपना पहला मैच सात फरवरी को कोलकाता में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है, तो वहीं दूसरा मैच नौ फरवरी को इटली के खिलाफ और तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में ही खेलना है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नेपाल की टीम के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

बांग्लादेश में बैन होगा आईपीएल, एक और गीदड़ भभकी

ढाका। बांग्लादेश के स्पोट्र्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने कहा, मैंने सूचना एवं प्रसारण सलाहकार से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण भी निलंबित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में हम बांग्लादेशी क्रिकेट, क्रिकेटरों या स्वयं बांग्लादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा आसिफ ने कहा है कि इस मामले को लिखित में आईसीसी के पास भेजा जाए और समझाया जाए। उन्होंने फेसबुक पर आगमी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के भारत में होने वाले मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की भी बात की है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव