IND vs PAK Pitch Report- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मैच आज दुबई में खेला जाना है। आइए एक नजर इस महामुकाबले की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
IND vs PAK Pitch Report- इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला आज यानी शनिवार, 5 सितंबर से खेला जाना है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 7 बजे मैदान पर उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम की नजरें सेमीफाइनल पर होगी। अगर पाकिस्तान आज जीतता है तो उनकी जगह भी सेमीफाइनल में पक्की हो जाएगी। आइए एक नजर India vs Pakistan पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
इस एशिया कप में टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले सात मैचों में से छह में चेज करने का ऑप्शन चुना, जिसमें सिर्फ श्रीलंका जीता, जिसने UAE को 78 पर रोक दिया। आम तौर पर पहले बैटिंग करने वाली टीमें अच्छी शुरुआत करती हैं, और फिर आखिर में धीमी पड़ जाती हैं।
इस टूर्नामेंट में सिर्फ इंडिया ने 150 से ज़्यादा का टोटल बनाया है। स्पिनर्स (71 विकेट, इकॉनमी 5.1) को तेज गेंदबाज़ों (31 विकेट, इकॉनमी 6.18) से ज्यादा सफलता मिली है। इसलिए, शनिवार को टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है।
दुबई में शामें काफी गर्म और उमस भरी रही हैं और मंधाना इसे "स्टीम बॉक्स" कह रही हैं। शनिवार शाम भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है, शुरुआत के समय ज्यादा से ज्यादा टेम्परेचर 37 डिग्री रहेगा और उसके बाद टेम्परेचर में थोड़ी ही गिरावट आने की उम्मीद है।
IND vs PAK Womens T20I Head To Head
भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस क्रिकेट में अभी तक 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 14 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पाकिस्तान को इस दौरान जीत सिर्फ तीन बार मिली है। टी20 एशिया कप में पाकिस्तान ने सिर्फ एक बार भारत को 2022 में हराया था।
भारत बनाम पाकिस्तान स्क्वॉड
इंडिया विमेंस स्क्वॉड: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव
पाकिस्तान विमेंस स्क्वॉड: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर