Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

05 सितंबर, 2026 11:05 AM

शो पर एक फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन की बेटी की एंट्री होने जा रही है। यही नहीं ये एक्टर खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं।
बिग बॉस के नए सीजन का लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इन दिनों बिग बॉस के आने वाले सीजन को लेकर ही खबरें छाई हुई हैं। सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने जा रहा है।

भोजपुरी एक्टर की बेटी की एंट्री
इस शो में शामिल होने को लेकर अब एक ऐसा नाम सामने आ रहा है, जिसका नाम आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा। शो पर एक फेमस भोजपुरी एक्टर और पॉलिटिशियन की बेटी की एंट्री होने जा रही है। यही नहीं ये एक्टर खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

मनोज तिवारी की बेटी हैं रीति
'बिग बॉस 20' में आने वाली जिस कंटेस्टेंट की हम बात कर रहे वो कोई और नहीं बल्कि रीति तिवारी हैं। रीति तिवारी भोजपुरी के जाने माने एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी की बेटी हैं। मनोज तिवारी ने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी खास पहचान बनाई है। 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर बताई जा रही है। रीति के अलावा शो में कई और बड़े स्टार्स का नाम शो में एंट्री को लेकर चर्चा में बना हुआ है। रीति तिवारी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।

क्या करती हैं रीति तिवारी
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं। वो लगातार म्यूजिक बना रही हैं, जिसमें कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ उनके ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं। रीति ने साल 2024 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर पॉलिटिक्स में भी कदम रखा। रीति एक बिजनेसवुमन भी हैं। वो 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और जूलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर हैं। उन्होंने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता लेकर राजनीति में कदम रखा था।

मनोज तिवारी भी रह चुके बिग बॉस का हिस्सा
रीति से पहले उनके पिता मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। मनोज ने साल 2010 में 'बिग बॉस सीजन 4' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इस सीजन में मनोज अपने गेम को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका 'अंडा विवाद' काफी चर्चा में रहा था। इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी थीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है