Friday, July 03, 2026
BREAKING
ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह

दुनिया

भारत और कंबोडिया के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, इंडिगो ने किया ऐलान

13 नवंबर, 2025 01:55 PM

नोम पेन्ह, भारत और कंबोडिया के सिएम रीप के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय एयरलाइन इंडिगो गुरुवार से भारत के कोलकाता और कंबोडिया के सांस्कृतिक प्रांत सिएम रीप के बीच सीधी उड़ानें संचालित करेगी।

इसकी जानकारी कंबोडिया के पर्यटन मंत्री हुओत हाक ने बुधवार को दी।

पहली बार भारत और कंबोडिया के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइन ने इसे लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंडिगो अपने एयरबस ए320 नियो फ्लाइट का संचालन भारत और कंबोडिया के बीच करेगी।

ए320 नियो सप्ताह में तीन बार, हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को ऑपरेट होगी। सिएम रीप यूनेस्को द्वारा सूचीबद्ध अंकोर पुरातत्व पार्क का घर है, जो कंबोडिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने 20 अक्टूबर को टेको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) का आधिकारिक उद्घाटन किया था। यह एयरपोर्ट दक्षिण पूर्व एशियाई देश का सबसे बड़ा नया हवाई अड्डा है। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब इंडिगो ने भारत से डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान कर दिया है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में, पीएम हुन मानेट ने कहा था कि 2.3 अरब डॉलर की लागत से निर्मित इस विश्वस्तरीय हवाई अड्डे ने पुराने नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह ले ली है। नोम पेन्ह एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद था।

उन्होंने कहा था, "टीआईए वर्तमान में कंबोडिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। मुझे विश्वास है कि टीआईए कंबोडिया के आर्थिक और पर्यटन विकास में उत्प्रेरक बनेगा और अधिक निवेशकों और पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा।"

कंबोडियाई पीएम ने कहा कि 4 एफ-स्तरीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट हवाई यात्रा और हवाई माल परिवहन को सुगम बनाएगा, जिससे कंबोडिया का इस क्षेत्र और दुनिया से जुड़ाव और व्यापक होगा। यह हवाई अड्डा राज्य में एक प्रमुख यात्री और रसद केंद्र बन जाएगा।

उन्होंने बताया था कि 4 किलोमीटर लंबे दोहरे रनवे वाला टीआईए लंबी दूरी की उड़ानों और सभी प्रकार के विमानों की लैंडिंग की सुविधा प्रदान करने में सक्षम है। इस हवाई अड्डे की परियोजना पर 2020 में काम शुरू हुआ था, जिसका कॉन्ट्रैक्ट चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के पास था।

कंबोडिया एयरपोर्ट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निवेशित, टीआईए का निर्माण राजधानी नोम पेन्ह से लगभग 20 किलोमीटर दूर, दक्षिणी कंदल और ताकेओ प्रांतों में 2,600 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर