Friday, July 03, 2026
BREAKING
India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव

दुनिया

दिल्ली धमाके से हिली पूरी दुनिया ! प्रमुख देशों ने भारत के साथ दिखाई एकजुटता, कहा-"इस कठिन घड़ी में हम आपके साथ"

11 नवंबर, 2025 06:50 PM

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया से संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है। आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जापान, ईरान, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, इज़राइल, कनाडा और अमेरिका सहित कई देशों ने भारत के प्रति शोक और एकजुटता व्यक्त की है। विदेशी नेताओं और दूतावासों ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


ब्रिटेन और अर्जेंटीना ने जताया शोक
ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर कहा-“भारत में हुए इस भयावह विस्फोट में मारे गए निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन घड़ी में ब्रिटेन भारत के साथ खड़ा है।”अर्जेंटीना के विदेश मंत्रालय ने भी भारत की जनता के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि हिंसा और आतंक का कोई औचित्य नहीं है।


श्रीलंका के राष्ट्रपति ने जताया दुख
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा- “भारत के साथ खड़ा है श्रीलंका” श्रीलंका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा-“दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर से बेहद दुखी हूं। इस कठिन समय में श्रीलंका, भारत और उसके लोगों के साथ खड़ा है। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।” श्रीलंका के विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा ने इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए कहा- “नई दिल्ली में हुए आतंकी हमले की खबर से स्तब्ध हूं। पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। हमारी संवेदनाएं भारत के साथ हैं।”

 

जापान और ईरान का बयान
दिल्ली धमाके पर दुख जताते हुए जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा- “दिल्ली धमाके में हुई जनहानि से मैं बेहद दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।” ईरान बोला-भारत के दुख में हम भी शामिल हैं। भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-“दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में भारतीय नागरिकों की मौत और घायल होने की खबर से हमें गहरा दुख हुआ है। हम भारत सरकार और जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और मृतकों के परिवारों को धैर्य मिले, यही प्रार्थना है।”


अन्य देशों की प्रतिक्रियाएं
इज़राइल के राजदूत रेवेन अज़ार ने इस घटना को “दिल दहला देने वाला” बताया और कहा-“दिल्ली में कार धमाके के बाद के दृश्य दिल तोड़ देने वाले हैं। मृतकों के परिवारों को गहरी संवेदना और घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”कनाडा और अमेरिका ने भी अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने कहा-“10 नवंबर को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट हुआ। कई हताहतों की सूचना है। नागरिक प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें और सतर्क रहें।”


धमाके की पूरी घटना और जांच
सोमवार शाम करीब 7 बजे, लाल किला के पास सुबाष मार्ग पर एक ह्युंडई i20 कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और इलाके में अफरातफरी मच गई। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह एक उच्च-तीव्रता विस्फोट था और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए, Explosives Act और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में एनआईए, आईबी, और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीमों को शामिल किया गया है।


सुरक्षा कड़ी, राज्यों में अलर्ट जारी
घटना के बाद दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लाल किला, चांदनी चौक, और पुरानी दिल्ली के इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सरकार ने कहा है कि “इस हमले के पीछे किसी आतंकी संगठन की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।”

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर