Friday, July 03, 2026
BREAKING
ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह

दुनिया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत और मॉरीशस के बीच ‘ब्लू इकोनॉमी’ में साझा हिस्सेदारी पर दिया जोर

13 नवंबर, 2025 01:48 PM

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मॉरीशस के नौकरशाहों के एक समूह को संबोधित करते हुए ‘ब्लू इकोनॉमी’ में दोनों देशों की साझा हिस्सेदारी पर जोर दिया। उन्होंने मत्स्य पालन, महासागर प्रौद्योगिकी और विलवणीकरण जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत और मॉरीशस के बीच गहन सहयोग का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने इन्हें दोनों समुद्री राष्ट्रों के लिए “स्थायी विकास और पारस्परिक समृद्धि के नए मोर्चों” के रूप में वर्णित किया।

बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में मॉरीशस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि समुद्री संसाधन प्रबंधन और महासागर आधारित प्रौद्योगिकियों में भारत का विशाल अनुभव मॉरीशस के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मॉरीशस के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए दूसरे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में भाग ले रहे वहां के 14 मंत्रालयों के 17 वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीप ओशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से समुद्री संसाधनों के दोहन में भारत की सफलता के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि समुद्री जल को पीने योग्य बनाने में भारत की विशेषज्ञता ने लक्षद्वीप जैसे द्वीपीय क्षेत्रों का पहले ही कायाकल्प कर दिया है और यह मॉरीशस के लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत कर सकता है, जो समुद्र से घिरा होने के बावजूद पेयजल की कमी की समस्या से जूझ रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान कहा, “हर जगह पानी ही पानी है, और पीने लायक भी नहीं है—इस विरोधाभास को तकनीक के ज़रिए दूर किया जा सकता है। हमारे विलवणीकरण संयंत्रों ने खारे पानी को पीने योग्य पानी में सफलतापूर्वक बदला है और उसी प्रक्रिया से हरित ऊर्जा भी पैदा की है।”

आपको बता दें, एनसीजीजी में 10 से 15 नवंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम मार्च 2025 में भारत और मॉरीशस के बीच हस्ताक्षरित एक दीर्घकालिक सहयोग ढांचे का हिस्सा है, जिसके तहत मॉरीशस के 500 प्रशासनिक अधिकारियों को पांच वर्षों में प्रशिक्षित किया जाएगा। मॉरीशस के लोक सेवा एवं प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. धनंजय कावोल के नेतृत्व में वर्तमान प्रतिनिधिमंडल इस पहल के तहत भारत आने वाले सबसे वरिष्ठ बैचों में से एक है।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान, दोनों पक्षों से नीली अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा और विलवणीकरण प्रौद्योगिकी में संभावित परियोजनाओं का पता लगाए जाने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर