Friday, July 03, 2026
BREAKING
India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो मधुबाला के प्यार में पागल था मुंबई का ये गैंगस्टर, नहीं मिली हमशक्ल से कर ली शादी, देखते ही खा गया था धोखा HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या Stock Market Today: शेयर मार्केट की बंपर ओपनिंग, 650 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 78000 के पार खुला सोने के भाव में 3 हफ्ते की सबसे बड़ी उछाल, 4,151 डॉलर के हुआ पार, चांदी भी उछली Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव

दुनिया

खत्म हुआ अमेरिका का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन, ट्रंप ने बिल पर किया हस्ताक्षर

13 नवंबर, 2025 01:52 PM

अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म हो गया है। अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट समर्थित विधेयक को सदन ने मंजूरी दी, जिसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया। ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया।

रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में किया मतदान 

शटडाउन खत्म करने के लिए लगभग सभी रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया। इसे पारित करने के लिए वोटिंग का आंकड़ा 222-209 रहा।

ट्रंप ने बिल को लेकर कही ये बात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा, “मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी। हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे।”

अब सभी सरकारी कामकाज फिर से शुरू हो जाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि इस अविश्वसनीय विधेयक पर हस्ताक्षर करना और अपने देश को फिर से काम करने लायक बनाना सम्मान की बात है। बता दें, अब सभी सरकारी कामकाज फिर से शुरू हो जाएंगे। हालांकि, स्थिति को वापस से सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

शटडाउन के दौरान हवाई सेवा पर दिखा इसका काफी असर

शटडाउन के दौरान हवाई सेवा पर इसका काफी असर देखने को मिला। हालांकि, शटडाउन खत्म होने के बाद भी सेवा तुरंत से सामान्य नहीं होगी; थोड़ा वक्त लग सकता है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार आज अमेरिका में 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने मतदान से पहले सदन में दिए अपने भाषण में कहा, “वे जानते थे कि इससे तकलीफ होगी, फिर भी उन्होंने ऐसा किया। यह पूरी प्रक्रिया व्यर्थ थी। यह गलत और क्रूर थी।”

बता दें, फेडरल फंडिंग बिल 30 जनवरी तक अधिकांश सरकारी एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस बिल से सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (एसएनएपी) के लिए शेष वित्तीय वर्ष के लिए पूरी फंडिंग की जाएगी। इससे मुफ्त और कम कीमत वाले स्कूल भोजन सहित चाइल्ड न्यूट्रिशन प्रोग्राम को पूरी तरह से फंड किया जाएगा।

शटडाउन के दौरान ट्रंप सरकार ने अमेरिका में रहने वाले गरीबों को मिलने वाले भोजन की आधी राशि रोकी

इससे पहले शटडाउन के दौरान ट्रंप सरकार ने अमेरिका में रहने वाले गरीबों को मिलने वाले भोजन की आधी राशि रोक दी थी। हालांकि, निचली अदालत ने इस रोक को हटाकर तुरंत फंड जारी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख किया। फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रंप के फैसले को अस्थायी तौर से मंजूरी दे दी थी।

एसएनएपी अमेरिका में गरीब लोगों के लिए चलाया जाता है

एसएनएपी अमेरिका में गरीब लोगों के लिए चलाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग आठ में से एक अमेरिकी, जो कि निम्न आय वाले परिवार हैं, को मदद मिलती है। एसएनएपी अमेरिका का सबसे बड़ा खाद्य सहायता कार्यक्रम है, जो करीब 42 मिलियन लोगों को भोजन खरीदने में मदद करता है। इन लाभार्थियों में अधिकतर लोग गरीबी रेखा पर या उससे नीचे जीवन यापन करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर