Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव • करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार • तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी • राव नरेंद्र सिंह के कार्यकाल का एक वर्ष : हरियाणा कांग्रेस को दी नई ऊर्जा और एकजुटता • अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार • भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू • पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पंजाब

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

29 सितंबर, 2026 08:00 PM

लुधियाना : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने के लिए शुरू की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' मंगलवार को लुधियाना पहुंची। इस दौरान दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। पंजाब में नशे को नियंत्रित करने का वादा किया गया था और इसी वादे के आधार पर आप आपकी भगवंत मान सरकार सत्ता में आई थी। छह महीने में पंजाब को नशामुक्त करने की बात कही गई थी, लेकिन आज नशे का प्रकोप दिखाई दे रहा है और गांव-गांव में युवा नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशे पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के अपने भाई-बहनों से अपील करने आए हैं कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें। पंजाब को नशे से मुक्त कराना है और यह काम भाजपा सरकार में संभव है। आम आदमी पार्टी बहाने बनाने में माहिर है, लेकिन जनता सरकार के पांच साल के काम का हिसाब देख रही है। पंजाब की वर्तमान स्थिति खराब होती जा रही है और इसी के विरोध में भाजपा नशामुक्त पंजाब के लिए सड़कों पर उतर रही है।

पूर्व मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। आपने जैसे दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया था, वही काम पंजाब में भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों ने तीन बार विश्वास जताया है। उन्होंने देश में विकास करके दिखाया है। पंजाब की जनता भी भाजपा पर विश्वास करेगी। भाजपा की सरकार बनने पर दो साल के भीतर नशा, बेरोजगारी, माफिया और कर्ज जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति देश और उत्तर प्रदेश का विकास कर सकता है, वह पंजाब का भी विकास कर सकता है। उन्होंने हरियाणा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आप सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना से मिले एसजीपीसी प्रमुख धामी, लंबित दया याचिका पर चर्चा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

गांव के मैदानों से ओलंपिक पोडियम तक, पंजाब के खेल कल्चर को फिर से जीवित करना है : सीएम भगवंत मान

एलपीयू मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना

एलपीयू मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस सांसद चन्नी और रंधावा ने 'आप' सरकार पर साधा निशाना

LPU बवाल पर सुखबीर बादल बोले-वॉकीटॉकी और हथियारों के साथ पकड़े गए बाहरी लोग, रची गई साजिश

LPU बवाल पर सुखबीर बादल बोले-वॉकीटॉकी और हथियारों के साथ पकड़े गए बाहरी लोग, रची गई साजिश

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से जुड़ीं

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

श्री हरमंदिर साहिब में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने टेका मत्था, SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

मुख्यमंत्री मान ने छात्रों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच डीजीपी को निजी यूनिवर्सिटी का दौरा करने का दिया आदेश

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना

पंजाब में 49 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज, 10 मामलों में लगाया गया 50 हजार रुपये जुर्माना