Thursday, September 24, 2026
BREAKING
सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर आईआईएसईआर मोहाली के 20 साल पूरे, रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : नायब सिंह सैनी चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, शक्कर मंदोरी में प्रतिमा का होगा अनावरण पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

पंजाब

भाजपा की नशा विरोधी रैलियां पूरी तरह फ्लॉप, ईडी के छापों से आम आदमी पार्टी को डरा नहीं सकती केंद्र सरकार: विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी

24 सितंबर, 2026 07:38 PM

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब में नशा विरोधी रैलियों और रोड शो के नाम पर भाजपा का नौटंकी का खेल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि जनता उनका स्वागत करेगी, लेकिन पूरे पंजाब में जनता ने उनका भारी विरोध किया। जब भाजपा को अपनी नाकामी और विरोध का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपनी पुरानी रणनीति के तहत पंजाब की ओर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का रुख कर दिया।

पंजाब यूथ वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आज केंद्र में भाजपा सरकार ने मोहाली स्थित गमाडा में रेड करवाई, फिर हमारे मंत्री हरदीप सिंह मुड़ियां के पीए के घर पर ईडी की रेड करवाई। यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा केवल ईडी और केंद्रीय एजेंसियों के दम पर घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा को गलतफहमी है कि वह आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पंजाब के ईमानदार अधिकारियों को डराकर या दबाकर पीछे हटने पर मजबूर कर देगी।

भाजपा को चेतावनी देते हुए विधायक कलसी ने कहा कि जैसा हथकंडा उन्होंने बंगाल और दिल्ली में अपनाया था, वैसा पंजाब में कभी सफल नहीं होगा। पंजाब इंकलाबी वीरों और योद्धाओं की धरती है, यहाँ की जनता और नेता ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने भाजपा को सलाह देते हुए कहा कि अगर राजनीति करनी ही है, तो काम की राजनीति करें। अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया, वर्ल्ड क्लास मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल बनाए, 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी और बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं करवाईं। भाजपा को भी साजिशें और षड्यंत्र रचने के बजाय जनता के हित में ऐसे काम करने चाहिए। अगर उन्होंने अपने शासन वाले राज्यों में कोई काम किया होता, तो आज उन्हें ईडी के पीछे छुपने और साजिशें रचने की जरूरत नहीं पड़ती।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

एचबीसीएच एंड आरसी पंजाब ने स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कैशलेस कैंसर उपचार शुरू किया

एचबीसीएच एंड आरसी पंजाब ने स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से कैशलेस कैंसर उपचार शुरू किया

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

चुनावों से पहले ईडी के छापों के विरुद्ध 'आप' नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ईडी की टीम का घेराव करके बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

करियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एम्स मोहाली में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी; कुल संख्या बढ़कर हुई 207

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एम्स मोहाली में जूनियर रेजिडेंट के 110 नए पदों को मंजूरी; कुल संख्या बढ़कर हुई 207

पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए खरीदी 16 हज़ार से अधिक मशीनें; पंजाब के किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए खरीदी 16 हज़ार से अधिक मशीनें; पंजाब के किसानों को 183 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही है पंजाब सरकार; मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 624 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

विधवा और निराश्रित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रही है पंजाब सरकार; मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 624 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर