Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद राव तुलाराम को किए श्रद्धा सुमन अर्पित महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में स्वर्ण पदक जीत भारत के ताज में और सितारे लगा दिए हैंः अनिल विज Shimla: राज्यपाल ने सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन तकनीक विकसित करने के लिए सर्वेश शर्मा को किया सम्मानित Shimla: एचआरटीसी खरीदेगा 350 नई बसें, पुरानी JNNURM बसों की होगी छुट्टी आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी किया नियुक्त नायब सरकार के विकसित हरियाणा मॉडल में 9000 एकड़ की ‘नमो सिटी’, झज्जर-सोनीपत-रोहतक बेल्ट में जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू डेराबस्सी में पनीर बनाने वाली यूनिट पर Raid, 1200 किलो पनीर जब्त, यूनिट सील BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर, बोलीं- ‘रेलवे के कायाकल्प की नई कहानी लिख रहा भारत’ पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा

पंजाब

भगवंत मान सरकार जल्द शुरू करेगी अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, जल्द ही मांगे जाएंगे आवेदन: हरपाल सिंह चीमा

23 सितंबर, 2026 07:34 PM

चंडीगढ़ : कर्मचारियों के मसलों के हल के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां शिक्षा क्षेत्र की 10 यूनियनों के प्रतिनिधियों और बिजली विभाग के थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के साथ लगातार मीटिंगें कीं।

इन मीटिंगों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विचार-विमर्श करते हुए उनकी सभी जायज मांगों को सहानुभूति के साथ और जल्द हल करने का भरोसा दिया। शिक्षा विभाग की यूनियनों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगें नई भर्तियों, तबादलों और वेतन ढांचे के संशोधन से संबंधित थीं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, "भगवंत मान सरकार ने अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है और आवेदन मांगने संबंधी विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।"

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं बिना किसी देरी के पूरी करने के निर्देश दिए और हिदायत की कि जिन मामलों में कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत है, उन्हें तुरंत आगे भेजा जाए।

भर्तियों के बैकलॉग के मुद्दे पर बात करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को सामाजिक सुरक्षा, खेल, रक्षा सेवाएं कल्याण और परसोनल विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग करके लंबित पड़े मामलों का जल्द हल निकालने के निर्देश दिए।

थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अलग मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को उनकी जायज मांगों का जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए कहा।

इन मीटिंगों में विभिन्न यूनियन नेताओं ने भाग लिया और अपनी मांगें पेश कीं। मीटिंग में बेरोजगार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट की ओर से लखवीर सिंह, सरबजीत सिंह, मनजीत सिंह और सतनाम सिंह; स्पेशल काडर टीचर फ्रंट की ओर से जसवंत पन्नू, बेअंत सिंह, कपूर सिंह और इंदरजीत हांडा; हेड मास्टर एसोसिएशन (पीईएस-II) की ओर से कुलविंदर सिंह कटारिया, भगवंत सिंह, कुलदीप सिंह और हरमेश कटारिया; सरकारी स्कूल लैबोरेटरी स्टाफ यूनियन की ओर से जसवंत राय, पतवंत सिंह, दिलप्रीत सिंह भिंडर और प्रदीप कुमार; ई.टी.टी. टेट पास 5994 बैकलॉग अध्यापक यूनियन की ओर से अशोक बावा, लखविंदर सिंह, राज कुमार और सरबजीत निधाना; दफ्तरी कर्मचारी यूनियन की ओर से कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह संधा, जगसीर सिंह, विकास कुमार और वरुण जैन; कंप्यूटर अध्यापक यूनियन की ओर से हरजीत सिंह संधू, नरदीप शर्मा, अनिल आरी, कुलविंदर सिंह और कुलदीप कौर; यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन की ओर से लखवीर सिंह, मनदीप सिंह और लखबीर सिंह; बेरोजगार बी.एड. टेट पास अध्यापक यूनियन की ओर से जसवंत सिंह, नछत्तर सिंह, कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह; एन.एस.क्यू.एफ. वोकेशनल टीचर्ज फ्रंट की ओर से रणजीत सिंह, भुपिंदर सिंह और गुरजीत सिंह सहित थर्मल प्लांट कर्मचारी संघ की ओर से भगवान सिंह, हरप्रीत सिंह और अजीत सिंह शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

डेराबस्सी में पनीर बनाने वाली यूनिट पर Raid, 1200 किलो पनीर जब्त, यूनिट सील

डेराबस्सी में पनीर बनाने वाली यूनिट पर Raid, 1200 किलो पनीर जब्त, यूनिट सील

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा संस्थापक सदस्य कैप्टन पी.एस. शेरगिल के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा

अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू

अमृतसर में 20 किलो और हेरोइन बरामद; चार काबू

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा नहरी पटवारियों की जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा नहरी पटवारियों की जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा

सड़क से परिवार की छांव तक: पंजाब सरकार ने बच्ची को दिया नया जीवन; डॉ. बलजीत कौर ने बाल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

सड़क से परिवार की छांव तक: पंजाब सरकार ने बच्ची को दिया नया जीवन; डॉ. बलजीत कौर ने बाल संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भगवंत सिंह मान सरकार की ओर से 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि सितंबर के वेतन के साथ मिलेगी

भगवंत सिंह मान सरकार की ओर से 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि सितंबर के वेतन के साथ मिलेगी

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, 98 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, 98 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की; नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की; नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ की बैठक

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार काम जारी : लाल चंद कटारूचक्क

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार काम जारी : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार