Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म, ईडी की जांच में हुआ खुलासा: रवनीत बिट्टू

18 अगस्त, 2026 06:31 PM

चंडीगढ़ : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म हो गया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर भगवंत मान का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, जब तक भगवंत मान इस्तीफा नहीं देते, पंजाब भाजपा सड़कों पर विरोध करती रहेगी और यह लड़ाई कानूनी तौर पर भी लड़ेगी।" उन्होंने कहा, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में 61 गंभीर अनियमितताओं का जो खुलासा किया है, उससे साबित होता है कि भ्रष्टाचार सरकार के सबसे ऊंचे पद पर ही बैठा है। अधिकारियों के तबादलों से लेकर जमीन के सौदों और हथियारों के लाइसेंस तक, सब कुछ दिल्ली के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और दलालों के जरिए किया जा रहा है। सीएम के ओएसडी और उनके करीबी सहयोगियों पर 'कमीशन' और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप हैं। क्या यही भगवंत मान का तथाकथित 'बदलाव' है?"

रवनीत सिंह ने एक और पोस्ट में कहा, "पंजाब को लूटने का एक पारिवारिक धंधा। भगवंत मान की "ईमानदारी" का दिखावा पूरी तरह से खत्म हो गया है। ईडी की जांच अब सिर्फ उनके ओएसडी और राजनीतिक दलालों तक ही सीमित नहीं है। अब यह सीधे मुख्यमंत्री की पत्नी और बहन की ओर इशारा कर रही है।"

उन्होंने आरोप लगाया, "चाहे होटल में पर्दे के पीछे हुई डील हो या कनाडा की विदेशी यात्राएं, पूरा सिस्टम रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से भरा है, जिसे 'गिफ्ट' का नाम दिया गया है। क्या यही वह 'बदलाव' है जिसका वादा आम आदमी पार्टी ने राज्य से किया था? "कट्टर ईमानदारी" का सर्टिफिकेट कहां गायब हो गया?"

उन्होंने कहा, "कानून अपना काम करेगा। दिल्ली में बैठे अपने आकाओं की तरह ही, जिन लोगों ने पंजाबियों की मेहनत की कमाई लूटी है, उन्हें सजा भुगतनी ही होगी। जवाबदेही तय होनी ही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश