Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

23 अक्टूबर, 2026 07:58 PM

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं का आह्वान किया कि वे संत रविदास के विचारों को केवल पुस्तकों और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि जहां किसी के साथ भेदभाव हो, वहां समानता के पक्ष में खड़े हों; जहां किसी को सहायता की आवश्यकता हो, वहां सहयोग के लिए आगे आएं और जहां किसी को अवसर न मिल रहा हो, वहां उसके लिए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करें। यही संत रविदास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यपाल आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में ‘संत रविदास: परम्परा, परिवर्तन और प्रतिरोध की चेतना’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्वानों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के साथ संत रविदास के विचारों, सामाजिक दर्शन तथा समतामूलक समाज की अवधारणा पर अपने विचार साझा किए। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि संत रविदास की ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त ऐसे समाज का संदेश देती है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों। आज आवश्यकता है कि इसी भावना के अनुरूप ऐसे भारत का निर्माण किया जाए, जहां प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिले, प्रत्येक युवा को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो, महिलाओं को समान अवसर मिलें और प्रत्येक व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
सोशल मीडिया का उपयोग समाज को जोड़ने के लिए करें
राज्यपाल ने कहा कि सोशल मीडिया के वर्तमान दौर में संवाद के अनेक माध्यम उपलब्ध हैं। इनका उपयोग समाज को जोड़ने, आपसी समझ बढ़ाने और सकारात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाना चाहिए, न कि समाज में विभाजन पैदा करने के लिए। विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रहना चाहिए। यही लोकतांत्रिक समाज की पहचान और भारतीय संस्कृति की शक्ति है।
उन्होंने विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान किया कि संत रविदास पर आयोजित संगोष्ठियां और अन्य अकादमिक गतिविधियां केवल एक दिन तक सीमित न रहें। उनके साहित्य, दर्शन और सामाजिक चिंतन पर निरंतर शोध हो, विद्यार्थियों के बीच सार्थक संवाद आयोजित किए जाएं और उनके विचार कक्षाओं से निकलकर समाज तक पहुंचें।
‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ में निहित है आत्मपरिवर्तन का संदेश
संत रविदास की प्रसिद्ध उक्ति ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है। यदि हमारी सोच में समानता, व्यवहार में सम्मान और हृदय में मानवता होगी, तो हम अपने परिवार से लेकर पूरे समाज तक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि संत रविदास के विचारों को केवल पुस्तकों, भाषणों और मंचों तक सीमित न रखकर अपने दैनिक व्यवहार में अपनाएंगे।
विकास वही, जिसमें समाज का अंतिम व्यक्ति भी पीछे न छूटे
प्रो. घोष ने कहा कि भारत आज तेजी से प्रगति कर रहा है। प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल क्रांति और नए आर्थिक अवसर विकास की नई संभावनाएं प्रस्तुत कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रगति के साथ यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि विकास की यात्रा में कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। वास्तविक विकास वही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी एक न्यायपूर्ण, समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय मोहित हांडा, पंजाब विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. सविता गुप्ता, हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सहित अनेक विद्वान, शोधकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज