Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

23 अक्टूबर, 2026 07:50 PM

हिसार हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने तथा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में 'द हिसार-जींद को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड' (वीटा) द्वारा हिसार ज़िले में विभिन्न निर्धारित स्थानों पर वीटा मिल्क बूथों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए इन मिल्क बूथों के आवंटन में विशेष आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों, महिलाओं व युद्ध विधवाओं, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, दुग्ध उत्पादकों के आश्रितों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा रक्षा बलों के पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग स्थानों पर बूथ आरक्षित किए गए हैं, जबकि कुछ स्थानों को सामान्य वर्ग के लिए भी रखा गया है।
यह पहल न केवल स्थानीय निवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद उपलब्ध कराएगी, बल्कि युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि इच्छुक आवेदक 500 रुपए का आवेदन शुल्क, निर्धारित सुरक्षा राशि (5000 रुपये) तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 'द हिसार-जींद को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड' के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
आवेदन पत्र, नियम एवं शर्तें और बूथ आवंटन की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.vita-haryana.gov.in तथा दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके प्राप्त की जा सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि आवंटन प्राप्त करने के बाद आवेदक को 15 दिनों के भीतर नगर निगम या सक्षम प्राधिकारी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) प्राप्त करना होगा। यदि किसी कारणवश निर्धारित स्थान पर बूथ लगाने की अनुमति नहीं मिलती है, तो यूनियन किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर आवंटन करने का प्रयास करेगी, लेकिन किसी भी स्थिति में सुरक्षा राशि जब्त नहीं की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज