Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हिमाचल

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

23 अक्टूबर, 2026 08:14 PM

रामपुर बुशहर मिनी सचिवालय रामपुर बुशहर में शुक्रवार को रैम्प योजना के तहत स्मार्ट एमएसएमई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की विश्व बैंक समर्थित परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को उद्योग 4.0 की आधुनिक तकनीकों से जोड़ना था।

कार्यशाला में उद्योग विभाग के विस्तार अधिकारी यशपाल शर्मा सहित 30 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। तकनीकी विशेषज्ञ अभिलक्ष लौ ने स्मार्ट एमएसएमई योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीकों से उत्पादन लागत कम करने, मशीनों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलती है।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), क्लाउड आधारित उद्यम संसाधन नियोजन प्रणाली (ईआरपी), मशीनों की निगरानी, ऊर्जा प्रबंधन और रोबोटिक स्वचालन जैसी तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों से मशीनों में संभावित खराबियों का पहले पता लगाने, बिजली की खपत नियंत्रित करने और उत्पादन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।

कार्यशाला में स्मार्ट तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया। योजना के तहत इच्छुक औद्योगिक इकाइयों का निःशुल्क तकनीकी सर्वेक्षण किया जा रहा है, जबकि चयनित इकाइयों को प्रायोगिक परियोजनाओं के माध्यम से तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपने व्यवसाय की उत्पादकता, गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ