Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हिमाचल

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ

23 अक्टूबर, 2026 08:12 PM

समालखा/शिमला 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का शुभारंभ शुक्रवार को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित इस चार दिवसीय समागम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होकर सतगुरु के दिव्य दर्शन और पावन संदेशों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

समागम के प्रथम दिवस ‘मानवता के नाम संदेश’ में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि वास्तविक जागृति तभी आती है, जब मनुष्य हर पल परमात्मा की उपस्थिति का एहसास करते हुए आध्यात्मिकता को अपने जीवन में धारण करता है।

सतगुरु माता जी ने कहा कि समागम का उद्देश्य मानव मन में आध्यात्मिक जागृति बनाए रखना है, ताकि जीवन के प्रत्येक क्षण को पूर्ण चेतना और परमात्मा के एहसास के साथ जिया जा सके। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने परिवार, समाज और देश के प्रति जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जागरूक वैश्विक नागरिक बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जाति, भाषा, क्षेत्र और स्वभाव के भेदों से ऊपर उठकर प्रत्येक इंसान को प्रेम, सम्मान और अपनत्व के साथ स्वीकार करना ही सच्ची मानवता है। आध्यात्मिक जागृति केवल विचारों या दिखावे तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमारे व्यवहार, आचरण और सामाजिक कर्तव्यों में भी दिखाई देनी चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हों, परमात्मा की रजा को स्वीकार करते हुए जीवन के हर पल को प्रसाद मानकर प्रसन्नता, संतोष और कृतज्ञता से जीना ही सच्ची आध्यात्मिकता है।

समागम स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का स्वागत संत निरंकारी मंडल के जनरल सेक्रेटरी श्री सुखदेव सिंह जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मंडल की प्रधान श्रीमती राजकुमारी जी ने पुष्पहार अर्पित कर किया। वहीं, निरंकारी राजपिता रमित जी का अभिनंदन श्री एस.एल. गर्ग ने पुष्पगुच्छ और श्री एच.एस. चावला ने पुष्पहार भेंट कर किया।

इसके बाद सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी को पुष्पों से सुसज्जित खुली पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा के साथ मुख्य मंच तक ले जाया गया। इस दौरान निरंकारी इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड आर्ट्स (NIMA) के 600 से अधिक विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम और मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर दिव्य युगल का अभिनंदन किया।

सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उनके स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से समागम स्थल प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद से सराबोर हो गया। विभिन्न संस्कृतियों, जातियों, धर्मों और भाषाओं से जुड़े श्रद्धालु आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम एवं मानव-एकता के सूत्र में बंधे नजर आए। यह दृश्य प्रेम, सद्भाव और विश्वबंधुत्व के संदेश को साकार करता दिखाई दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

‘मानवता के नाम संदेश’ कार्यक्रम से पूर्व समागम के प्रथम दिवस विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें देशभर से आए मीडिया कर्मियों और पत्रकारों ने भाग लिया तथा निरंकारी संत समागम के आयोजन, आध्यात्मिक विचारधारा, उद्देश्यों और जनकल्याणकारी संदेश के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का प्रथम दिवस आध्यात्मिक जागृति, मानवता, सेवा और विश्वबंधुत्व की भावना को समर्पित रहा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

शिक्षक सौरमंडल के सूर्य हैं, उनकी जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती : रोहित ठाकुर

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ

एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ