Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

23 अक्टूबर, 2026 07:49 PM

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार निजी बिजली लाइसेंस जारी करने के फैसले को रद्द करने के लिए धारा 108 का इस्तेमाल कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि हड़ताल को सुलझाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए दोपहर 3 बजे बिजली कर्मचारियों के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक निर्धारित की गई है। हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, "यह मामला लगभग सुलझ गया है। मैंने कर्मचारी यूनियन के नेताओं से बात की है। मैं उन्हें पहले दिन से ही कह रहा हूं कि हड़ताल कोई समाधान नहीं है। आइए, बैठकर बातचीत करें। अगर आप कोई और हल सुझाते हैं, तो हम उस पर भी विचार करने को तैयार हैं। कल यूनियन ने मांग की थी कि सरकार आदेश को रद्द करने के लिए धारा 108 का इस्तेमाल करे, जो हम कर सकते हैं।"
अनिल विज ने आगे कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की है और आज सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि हम धारा 108 का इस्तेमाल करेंगे। यूनियन के नेता आज दोपहर 3 बजे पंचकूला रेस्ट हाउस में बैठक के लिए आने को तैयार हो गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ ही घंटों में हड़ताल खत्म हो जाएगी। बिजली अधिनियम की धारा 108 के अनुसार, जनहित से जुड़े नीतिगत मामलों में राज्य आयोग को राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा और कोई मामला जनहित का है या नहीं, इस पर सरकार का निर्णय अंतिम होगा।"
अनिल विज ने बिजली कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि सरकार आपकी मांग पर विचार कर रही है, इसलिए हड़ताल वापस लें और बिजली आपूर्ति सुचारू करें।
राज्य के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा, "स्मृति ईरानी को भाजपा हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह एक बहुत ही सक्षम और अनुभवी राजनेता हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन मजबूत होगा और सरकार को भी अपने कामकाज में काफी सहयोग मिलेगा।"
बता दें कि हरियाणा में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली क्षेत्र के कथित निजीकरण के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसकी वजह से कई जिलों में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन