Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• Solan: बद्दी में ट्रक से 300 किलोग्राम नशे की खेप बरामद, नालागढ़ का चालक गिरफ्तार • मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान • ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं • ‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात • विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा • अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की • पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक • खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल • बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक

पंजाब

बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक

07 अक्टूबर, 2026 06:16 PM
चंडीगढ़ : बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब कोल्ड स्टोरेज मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक के दौरान कोल्ड स्टोरेज क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर जायज मांग का समाधान किया जाएगा।

बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं बागवानी उत्पादों के उचित संरक्षण में कोल्ड स्टोरेज की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी और इन इकाइयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को बागवानी मंत्री के ध्यान में लाया।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज कृषि एवं बागवानी उत्पादों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सुविधाएं किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के साथ-साथ फसलों में कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी से जुड़े कोल्ड स्टोरेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन की मांगों पर संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद, निदेशक मनीष कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से धूरी के लाखों लोगों को पीने वाले साफ पानी की सौगात

विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा

विजीलेंस ब्यूरो ने 4,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी और उसके एजेंट को रंगे हाथों दबोचा

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की

अंतरराष्ट्रीय दौरे के बाद स्पीकर संधवां ने पंजाब के लोगों की सेवा फिर से शुरू की

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक

पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक 8.50 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, 7.50 लाख मीट्रिक टन की खरीद: लाल चंद कटारूचक

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त

पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी