Friday, July 24, 2026
BREAKING
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, इसके पीछे है एक खास वजह जंतर-मंतर पर संक्रामक वायरल बुखार फैलने की आशंका, मौके पर मौजूद डॉक्टर्स ने चेताया नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कुमारी सैलजा 25 जुलाई को सिरसा में, दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगी शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, तभी फास्ट-ट्रैक की बात होगी सार्थक : सैलजा पंजाब में 3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी कनाडा में 23 वर्षीय पंजाबी युवती की गला घोंटकर ह+त्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार भाजपा ऑफिस के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट! पढ़ें क्या है वजह फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ बरनाला में लाठीचार्ज के खिलाफ हड़ताल पर पंजाब के 25 हजार सफाई कर्मचारी, शहरों में गहरा सकता है कचरा संकट

पंजाब

बरनाला में लाठीचार्ज के खिलाफ हड़ताल पर पंजाब के 25 हजार सफाई कर्मचारी, शहरों में गहरा सकता है कचरा संकट

24 जुलाई, 2026 06:41 PM

कपूरथला : बरनाला में पुलिस के लाठीचार्ज का विरोध करते हुए सफाई कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इस घटना के रोष स्वरूप पंजाबभर के हजारों सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस बड़े फैसले से आने वाले दिनों में राज्य के शहरों में कचरा उठाने और साफ-सफाई की भारी समस्या पैदा होना तय माना जा रहा है। पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन के पंजाब अध्यक्ष गोपाल थापर ने हड़ताल का ऐलान करते हुए पुलिस प्रशासन की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी। संगठन ने मांग की है कि बरनाला घटना के लिए जिम्मेदार एसएचओ, डीएसपी और एसएसपी को तुरंत सस्पेंड किया जाए। गोपाल थापर ने यह भी मांग की कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो। पुलिसकर्मियों पर इरादा कत्ल और महिलाओं से छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के तहत पर्चा दर्ज किया जाए।

संगठन के पंजाब अध्यक्ष गोपाल थापर ने दावा किया कि हड़ताल में पंजाब की 166 नगर काउंसिलों, नगर पंचायतों और नगर निगमों के लगभग 25 हजार सफाई कर्मचारी शामिल हो चुके हैं। राज्यभर में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया गया है। शहरों से कचरा न उठाए जाने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ना स्वाभाविक है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर चुप है। अरविंद केजरीवाल के कहे अनुसार पंजाब सरकार काम कर रही है। गोपाल थापर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं और पंजाब में अत्याचार हो रहा है।"
गोपाल थापर ने कहा कि पंजाब में कभी भी सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में 3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

पंजाब में 3 से 5 अगस्त तक सरकारी बसों का चक्का जाम, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

कनाडा में 23 वर्षीय पंजाबी युवती की गला घोंटकर ह+त्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

कनाडा में 23 वर्षीय पंजाबी युवती की गला घोंटकर ह+त्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ

फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ

केंद्रीय जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन: चेकिंग के दौरान बंदियों से 6 मोबाइल बरामद, मचा हड़कंप

केंद्रीय जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन: चेकिंग के दौरान बंदियों से 6 मोबाइल बरामद, मचा हड़कंप

पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित

पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित

'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान में माताएं, पत्नियां और बहनें बन रही हैं भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी ताकत

'युद्ध नशों विरुद्ध' अभियान में माताएं, पत्नियां और बहनें बन रही हैं भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी ताकत

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस इलाज पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस इलाज पर 20.22 करोड़ रुपये खर्च किए

मान सरकार द्वारा 2,769 पात्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार द्वारा 2,769 पात्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर

श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू हुआ 'मीरी-पीरी खालसा मार्च', सुखबीर सिंह बादल ने संगत से की खास अपील

श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू हुआ 'मीरी-पीरी खालसा मार्च', सुखबीर सिंह बादल ने संगत से की खास अपील

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव संधू कलां और भगतपुरा में 82 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी परियोजनाओं का उद्घाटन