Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

पंजाब

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; जालंधर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल का संचालक विस्फोटक सामग्री से लैस आईईडी सहित गिरफ्तार

26 जुलाई, 2026 07:41 PM
चंडीगढ़/जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्कों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने जालंधर देहात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को जालंधर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के आदमपुर स्थित गांव पड़ियाना निवासी सतबीर सिंह के रूप में हुई है। विस्फोटक सामग्री के अलावा पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल (पीबी-08-ईटी-6736), जिसका वह इस्तेमाल कर रहा था, भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 1.3 किलोग्राम उच्च क्षमता वाले विस्फोटक से तैयार एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया है, जिसमें श्रैपनेल और बॉल बेयरिंग भी लगे हुए थे। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि आतंकी मॉड्यूल का उद्देश्य राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा, "समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया और कई निर्दोष लोगों की जान बच गई।"

ऑपरेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि सीआई जालंधर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि बीकेआई मॉड्यूल के एक सदस्य ने अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर विस्फोटकों की खेप प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीआई जालंधर और जालंधर देहात पुलिस की संयुक्त टीमों ने गांव ढंडौर में नाका लगाकर संदिग्ध सतबीर सिंह की मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान उसके बैग से आईईडी बरामद की गई।

डीजीपी ने कहा कि इस साजिश में शामिल विदेशी हैंडलरों, स्थानीय नेटवर्क तथा पूरे आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना पतारा, जालंधर देहात में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 113(1) एवं 113(3), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 4 एवं 5 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1बी)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान

पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, हाईकमान के अलग-अलग पहुंचने से छिड़ी चर्चा

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, हाईकमान के अलग-अलग पहुंचने से छिड़ी चर्चा

LADC विवाद ने पकड़ा तूल! पंजाब में वकीलों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

LADC विवाद ने पकड़ा तूल! पंजाब में वकीलों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

तरुण चुग गृह मंत्रालय की खास समिति में शामिल, पंजाब में खुशी की लहर

तरुण चुग गृह मंत्रालय की खास समिति में शामिल, पंजाब में खुशी की लहर

खतरे के निशान के पास पहुंचा रणजीत सागर डैम का जलस्तर! अलर्ट पर प्रशासन

खतरे के निशान के पास पहुंचा रणजीत सागर डैम का जलस्तर! अलर्ट पर प्रशासन

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण न बनें; हड़ताल वापस लें, सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार: अमन अरोड़ा

गैंगस्टरां ते वार का 187वां दिन: पंजाब पुलिस ने 532 स्थानों पर की छापेमारी, 353 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 187वां दिन: पंजाब पुलिस ने 532 स्थानों पर की छापेमारी, 353 काबू

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा— उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की; कहा— उनकी अद्वितीय शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

बेटियों के विवाह के लिए मान सरकार की बड़ी पहल: 'आशीर्वाद योजना' के तहत ₹28.01 करोड़ जारी

बेटियों के विवाह के लिए मान सरकार की बड़ी पहल: 'आशीर्वाद योजना' के तहत ₹28.01 करोड़ जारी