Monday, July 20, 2026
BREAKING
हंगामे के साथ शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, विपक्ष के विरोध के बीच दोपहर तक के लिए लोकसभा स्थगित दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधाएं बहाल 'सक्षम संस्था को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए, लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला', विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना राष्ट्रपति मुर्मु ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचीं मोल्दोवा, उपप्रधानमंत्री पोपसोई ने किया स्वागत राज्यसभा: पवन खेड़ा, सुष्मिता देव, सतीश पुनिया समेत कई सांसदों ने ली शपथ जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं: ब्रजेश पाठक गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम भारत में एनआरआई इनफ्लो के चलते वित्त वर्ष 27 में डिपॉजिट वृद्धि दर 15 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट 'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

पंजाब

फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 760 ग्राम हेरोइन और अवैध हथियारों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

19 जुलाई, 2026 08:25 PM

फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का जिले में पुलिस ने ड्रग्स और अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में पुलिस ने 760 ग्राम हेरोइन, तीन अवैध पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, धारदार हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी 2.5 लाख रुपए की संदिग्ध नगदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फाजिल्का पुलिस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जलालाबाद सिटी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, छह मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो धारदार हथियार (कप्पा), 760 ग्राम हेरोइन और ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त 2,50,000 रुपए की नकदी बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी और अवैध हथियारों के गिरोह को बड़ा झटका लगा है।
फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गगन अजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताय, "पुलिस को हथियार और ड्रग्स की तस्करी में शामिल लोगों के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसएचओ सिटी और डीएसपी की टीमों ने संयुक्त रूप से विशेष ऑपरेशन चलाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।"

एसएसपी ने बताया, "आरोपियों के पास से तीन इंपोर्टेड पिस्तौल और करीब 760 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। शुरुआती जांच में यह मामला संगठित ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत होता है और पुलिस इसके सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।"
फाजिल्का पुलिस ने दोहराया कि पंजाब में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 881 छात्रों ने नीट पास करके नया इतिहास रचा: भगवंत मान

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

नीति आयोग की रिपोर्ट ने निवेश को लेकर आप सरकार के झूठे दावों की खोली पोल: ढिल्लों

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

सी.ई.ओ. ने एस.बी.एस. नगर के चुनाव अमले के प्रयासों की की सराहना, बलाचौर को एस.आई.आर.-2026 के दौरान घर-घर गणना चरण के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा करने के लिए दी बधाई

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पास की, 2 वर्षों में नीट पास करने वालों की संख्या 100 प्रतिशत बढ़ी: हरजोत सिंह बैंस

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत